हरियाणा पुलिस की नई आईटी पहल के तहत पहली बार प्रदेश में नव नियुक्त कांस्टेबलों के जिला/यूनिट आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की गई
*हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने कंप्यूटर पर एक क्लिक के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किया*
इस प्रणाली के तहत 5100 पुरुष एवं 1797 महिला कांस्टेबलों से ऑनलाइन माध्यम से उनकी पसंद पूछी गई
इसके बाद उन्हें उनकी मेरिट/सीनियरिटी एवं पसंद के अनुसार जिला/यूनिट आवंटित किए जा सकें
यह पहल पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीक के बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है– डीजीपी


