Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प
    • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन
    • ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 154 ਹੋਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ : ਸੀਐਮ ਮਾਨ
    • ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਜਹਾਜ਼ ਦਾ ਹਾਈਜੈਕ ਹੋਣ ਦਾ ਅਲਰਟ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬਦਲਿਆ ਰੂਟ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਂਚ ਲਈ ਵੱਖਰੀ ਥਾਂ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਜਹਾਜ਼
    • ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਵਿਰੁੱਧ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਥਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੇ ਸਾਰੇ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने धान खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की समीक्षा की
    Haryana

    हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने धान खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की समीक्षा की

    October 12, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की सभी मंडियों में धान एवं बाजरा खरीद, अनाज के उठान, भंडारण और किसानों को किए जा रहे भुगतान की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों से मौजूदा खरीद सीजन की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीदे गए अनाज का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा, अनाज की गुणवत्ता बनाए रखना और खरीद से लेकर भुगतान तक की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

    बैठक के दौरान मंत्री राजेश नागर ने मंडियों में पहुंच रहे अनाज की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की भी जानकारी फरीदाबाद में वीडिया कान्फ्रेेंसिंग के माध्यम से ली। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके अनाज पैदा करता है और उसकी फसल का एक-एक दाना खरीदना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि मंडियों में आने वाले अनाज की खरीद नियमानुसार हो और उसे सुरक्षित तरीके से संबंधित खरीद एजेंसियों के भंडार गृहों तक पहुंचाया जाए।

    अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश की मंडियों में कुल 18.06 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 11.90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि लगभग 4.88 लाख मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है। इससे प्रदेश में खरीद प्रक्रिया की प्रगति और उठान व्यवस्था की स्थिति की जानकारी मिली।

    बैठक में किसानों को किए जा रहे भुगतान की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब तक 48,152 किसानों को लगभग 758 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंत्री ने भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का पैसा समय पर मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं को सुचारु रखा जाए और किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने दी जाए।

    खरीद एजेंसियों की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 7.02 लाख मीट्रिक टन, हैफेड ने 3.50 लाख मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसके अतिरिक्त निजी व्यापारियों द्वारा भी धान की खरीद की गई है। अधिकारियों के अनुसार, निजी व्यापारियों के माध्यम से खरीदे गए धान का औसत भाव 2,466 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य से कुछ अधिक है।

    मंत्री राजेश नागर ने हाल ही में हुई हल्की बूंदाबांदी का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मंडियों में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे खुले में रखा अनाज बारिश या नमी से प्रभावित न हो। तिरपाल, सुरक्षित भंडारण और समय पर उठान सहित सभी आवश्यक उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा, अनाज की गुणवत्ता बनाए रखना और खरीद से लेकर भुगतान तक की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मंडियों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

    October 14, 2026

    ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.