Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा
    • बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना
    • बेटियां देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    • हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा
    • धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कुरुक्षेत्र को बाईपास के रूप में जीवनरेखा देने पर बहुत-बहुत आभार : नायब सिंह सैनी
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੌਸਮ ਨੇ ਬਦਲਿਆ ਰੰਗ : ਗੜੇਮਾਰੀ, ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਅਤੇ ਮੀਂਹ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਰਾਹਤ, ਤਾਪਮਾਨ ਆਮ ਨਾਲੋਂ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗ ਗਿਆ
    Sunday, May 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा
    Haryana

    हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

    May 30, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विरासत केवल पुराने भवनों और स्मारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नियमित पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और जब यह यात्रा अपनी ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ जाए तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने युवाओं से अपनी विरासत को जानने, समझने और उसके संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।

    पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को सोनीपत में हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा हैरिटेज एवं सिटी वॉक के आयोजन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने उपरांत बोल रहे थे। यह वॉक एथनिक इंडिया, राई से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक बड़खालसा मेमोरियल तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। आओ चले अपनी विरासत के साथ मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों से युवाओं व पर्यटनों को जोड़ना रहा।

    विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि हरियाणा की धरती गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और महान व्यक्तित्वों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विरासत स्थलों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास पर गर्व करने और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    हैरिटेज एवं सिटी वॉक में भाग लेने वाले युवाओं को वॉक के अंत में बढ़खालसा मेमोरियल के इतिहास के बारे में बताया गया। इस दौरान बताया गया कि वर्ष 1675 में जब श्री गुरु तेग बहादुर जी का पावन शीश दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाया जा रहा था, तब मुगल सेना उसका पीछा कर रही थी। उस समय बड़खालसा गांव के वीर दादा कुशाल सिंह दहिया ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश बलिदान कर दिया, ताकि गुरु जी का पावन शीश सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। उनका यह त्याग और बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय माना जाता है तथा आज भी समाज को साहस, समर्पण और धर्म रक्षा की प्रेरणा देता है।

    मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने वीर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे महान वीरों की स्मृतियों को संजोना और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। डॉ. शर्मा ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो समाज को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना

    May 30, 2026

    बेटियां देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    May 30, 2026

    हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.