स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ सुमिता मिश्रा ने कहा कि आज का अवसर केवल परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम नही बल्कि यह प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे व्यापक परिवर्तन और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्यता का प्रतीक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जिन परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया है उससे ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ जयदीप आर्य, मेयर श्री शाम लाल बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष श्री अजय मितल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, एनएचएम के मिशन निदेशक श्री आरएस ढिल्लों, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निर्देशक श्री यशेंद्र सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ मनीष बंसल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


