Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आयुष चिकित्सा प्रणाली को प्राथमिकता देने की दी सलाह
    Haryana

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आयुष चिकित्सा प्रणाली को प्राथमिकता देने की दी सलाह

    August 11, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि आयुष चिकित्सा प्रणाली असाध्य और क्रोनिक रोगों के स्थायी उपचार के साथ-साथ उनकी रोकथाम में बेहद प्रभावकारी भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे बीमारियों के इलाज के लिए पारंपरिक एवं प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को प्राथमिकता दें ताकि स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जा सके।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली और दैनिक तौर-तरीकों के कारण उत्पन्न हो रही बीमारियों के चलते न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का रुझान आयुष पद्धतियों (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) की ओर तेजी से बढ़ा है। इस चिकित्सा पद्धति की निरंतर बढ़ती महत्ता और उपादेयता को देखते हुए राज्य सरकार ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय पोषण माह/सेवा पखवाड़ा’ का व्यापक आयोजन किया था। इस विशेष अभियान के दौरान आयुष विभाग ने प्रदेशभर में लगभग 1,771 आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर करीब 10,900 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

    प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने का जिक्र करते हुए आरती सिंह राव ने विस्तृत ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विशेष रूप से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।

    इसी दिशा में सरकार ने राज्य में 4 बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल (कुरुक्षेत्र में 100 बिस्तरीय, भिवानी में 25 बिस्तरीय, चरखी दादरी के गांव इमलोटा में 10 बिस्तरीय और नारनौल में 100 बिस्तरीय अस्पताल) संचालित किए हैं। इसके अलावा पलवल के सिहोल में 1 यूनानी अस्पताल और अंबाला के चांदपुरा में 1 होम्योपैथिक अस्पताल स्थापित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि आयुष ढांचे का दायरा केवल बड़े अस्पतालों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्राथमिक और सूक्ष्म स्तर पर भी इसका व्यापक प्रसार किया गया है। राज्य में 6 आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (कैथल में 2, पानीपत, रोहतक, सिरसा और जींद में 1-1 केंद्र) कार्यरत हैं। पंचकर्म चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के अधीन 6 पंचकर्म केंद्र (अंबाला में 2, पंचकूला में 2, करनाल और झज्जर में 1-1) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 21 पंचकर्म केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में 515 आयुर्वेदिक, 16 यूनानी तथा 24 होम्योपैथिक औषधालय लोगों को सेवाएं दे रहे हैं, जबकि पंचकूला में ‘भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान प्रणाली संस्थान’ शोध व नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है।

    राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत स्थापित क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पतालों में 21 आयुष विंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर 102 आयुष आईपीडी (IPD) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर 106 आयुष ओपीडी (OPD) के माध्यम से नागरिकों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें से अधिकांश संस्थान ग्रामीण व दुर्गम इलाकों में कार्यरत हैं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सकी है।

    चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा के प्रयासों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश कुरुक्षेत्र स्थित ‘श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय’ के माध्यम से आयुष शिक्षा को नया आयाम दे रहा है। राज्य में 1 सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज और 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेज सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जो गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

    आरती सिंह राव ने कहा कि आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पद्धतियां भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही सर्वस्वीकार्य रही हैं। यह हजारों वर्षों की कसौटी पर परखी और जांची हुई विधाएं हैं, जो न केवल बीमारियों का सटीक इलाज करती हैं बल्कि रोगों को फैलने से रोककर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे निरोगी और दीर्घायु जीवन के लिए इन प्राचीन उपचार प्रणालियों को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.