सिरसा जिले में झोरड़रोही निवासी कांग्रेस नेता एवं पूर्व सरपंच पोहला सिंह के पोते कुलबीर सिंह उर्फ निक्का की हत्या केस में 17 दिन बाद मेन आरोपी जसनदीप सिंह पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी जसनदीप ने बताया कि निक्का का भतीजे जसदीप सिंह के साथ 12 अगस्त को गांव के खेल ग्राउंड में झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों में हाथा-पाई व मारपीट तक हो गई।
इस पर निक्का सिंह ने उनको धमकी दी थी। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वा दिया। मगर वह इस बात से गुस्से में था और उसने निक्का की हत्या करने की ठानी। तब से वह अपने दोस्तों व जानकारों के साथ मिलकर उसकी हत्या की फिराक में था। 21 अगस्त की रात को वह अपने भाई रणधीर सिंह व भतीजे जसदीप के साथ खेत में जा रहा था।
इसी दौरान गांव के बस स्टैंड के पास पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और कुलबीर सिंह पर हमला कर दिया। स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया था


