*स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी जानकारी*
हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह ने संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन दिया है
हरियाणा बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी ने दोपहर तक तीन बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ की है
प्रदेश अध्यक्ष और चार प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों औऱ जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ हुईं संगठनात्मक बैठक हुई है
इन बैठकों में अगले 3 महीने में हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा है
बैठक में हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा
भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला प्रभारी हर जिले में करेंगे प्रवास, रात्रि प्रवास के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगें– डॉ अर्चना गुप्ता
वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारी देने पर मंथन हुआ है
प्रभारी स्मृति ईरानी ने बैठक में कहा है केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी– डॉ अर्चना गुप्ता
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा आज दोपहर बाद तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी रहे नेताओं, पूर्व मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के साथ भी बैठकें होगी
—
*कांग्रेस और इंडी गठबंधन के वोट चोरी पर किए जा रहे प्रदर्शन पर बोली डॉ अर्चना गुप्ता*
कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रामक नैरेटिव फैला रहे हैं
कांग्रेस और अन्य दल जो चुनाव जीतते हैं, वहां ईवीएम ठीक है और हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते है
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस की सरकार के 1975 के समय के आपातकाल समेत तमाम सवाल खड़े किए
—–
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर डॉ. अर्चना गुप्ता का बयान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील, किसी कर्मचारी को नहीं हटाने का आश्वासन दिया गया है
बिजली कंपनियों को जो काम दिया गया है HERC का फैसला है
सरकार बिजली कर्मचारियों के मामले में गंभीर है उनके साथ है – डॉ अर्चना गुप्ता
—
डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा
डॉ. अर्चना गुप्ता का आरो पंजाब में नशे की समस्या से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है
पंजाब में नशे के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अभियान के से पंजाब सरकार में बौखला रही है
डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे से मुक्ति के लिए मदद मांगने वाले पिता के साथ कथित व्यवहार को लेकर पंजाब सरकार पर उठाए सवाल


