हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से जाति-पांति, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को प्रेम, करुणा, सत्य, परिश्रम और परोपकार का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी तथा यह सिखाया कि ईश्वर की सच्ची भक्ति केवल कर्म, सेवा और मानव कल्याण में निहित है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को और अधिक मजबूत करें तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर विकसित और समरस भारत के निर्माण में योगदान दें।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


