हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की सीएम विण्डो तथा जनसंवाद पर आई समस्याओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर निपटान सुनिष्चित करने के निर्देश दिए। निपटान के बाद एटीआर ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड करें ताकि समस्या का निराकरण हो सके।
बैठक में पंचकूला के गांव अब्दूला में नाले को बदलने तथा वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने बारे आई शिकायत पर अधिकारियों ने अवगत करवाया कि तहसीलदार कालका की पैमाईश रिपोर्ट आने के बाद भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाएगा।
*मंदिर की आड़ में किये अवैध कब्जे को लेकर तत्काल करें कार्रवाई*
पंचकूला सेक्टर 23 में महेन्द्र कुमार द्वारा वन विभाग की दो एकड़ भूमि पर मंदिर की आड़ में मकान, होस्टल, पौध नर्सरी आदि बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ है और आसपास 500 से अधिक हरे पेड़ों की कटाई के साथ पहाड़ी को काटकर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह भूमि ज्यूलोजिकल सर्वे एवं वाईल्ड लाईफ द्वारा सुरक्षित घोषित किया हुआ है। विशेष अधिकारी ने इस भूमि को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में महेन्द्रगढ के गांव में पंचायत की 250-300 हरे पेड़ काटने की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि वन दरोगा एवं उपवन रजिक अधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है। इसके अलावा रसूलपुर गांव के जंगल में लोगों द्वारा नाजायज कब्जा किए जाने पर वन विभाग की खाली जमीन पर पक्का रास्ता बनाने का अनुरोध किया गया। इस शिकायत पर अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों को तालमेल कर सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
*समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश*
विशेष अधिकारी ने खरखौदा में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की बीमा राशि उपलब्ध करवाने तथा कई गांवों में मुर्गा फार्म की वजह से बदबू एवं प्रदूषण फैलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विषेष सचिव ने वन विभाग की 202 सीएम विण्डों एवं 54 जनसंवाद तथा पशुपालन विभाग की 90 सीएम विण्डों तथा 113 जनसंवाद समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम विडों पर आई 292 समस्याओं तथा जनसंवाद की 176 समस्याओं सहित कुल 359 समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवष्यक निर्देश दिए।
*हर दो जिलों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त*
विषेष अधिकारी श्री खदरी ने विकास एवं पंचायत विभाग की समस्याओं की समीक्षा करते हुए गांवों के अवैध कब्जे हटवाने, सरंपचों के खिलाफ रिकवरी,, निशानदेही करवाने तथा जीवीरामजी योजना के तहत कार्यो को लेकर आने वाली समस्याओं पर कार्यवाई करने के निर्देश दिए। विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि समस्याओं का निवारण करने के लिए हर दो जिलों पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है तथा उनके माध्यम से त्वरित गति से समस्याओं का निपटान किया जा रहा है।
इसके अलावा विभाग द्वारा पलवल में दो ग्राम सचिवों की सेवाएं समाप्त करने तथा खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। विशेष अधिकारी ने विकास एंव पंचायत के अधीन आने वाले जिला परिषद, ग्रामीण विकास, एचआरडीएफ,, लेखा अधिकारी, शिकायत शाखा आदि की 3110 जनसंवाद एवं 2583 सीएम विण्डो समस्याओं की समीक्षा की। इस प्रकार अब तक लगभग 7228 समस्याओं को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी उसमें सभी विभागाध्यक्ष जनसंवाद एवं जनससमयाओं को लेकर कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निपटान सुनिष्चित करें और उनकी स्टेटस रिपोर्ट भी बैठक में अवष्य साथ लाएं।
उन्होंने कहा कि करनाल जिले के उंचा समाना गांव में गरीब परिवारों को दिए गए 100-100 वर्ग गज के प्लाटों का कब्जा दिलवाने को लेकर आवष्यक कार्रवाई बारे जल्द अवगत करवाया जाए। इसके अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की समस्याओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न संस्थानों में पढने वाले विद्यार्थियों को दी जाने वाली हर प्रकार छात्रवृति समय पर जारी करने के निर्देश दिए।
विशेष अधिकारी श्री खदरी ने कहा कि सीएम विण्डों एवं जनसंवाद में अधिक दिनों तक समस्याएं लम्बित नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इन समस्याओं का स्वंय अवलोकन करते हैं। इसलिए अधिकारी सीएम विण्डों एंव जनसंवाद की समस्याओं को लेकर गम्भीरता से कार्य करें और उनका निवारण करने उपरांत एटीआर भी अपलोड करें ताकि पोर्टल पर समाधान सुनिष्चित हो सके।


