शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिला यमुनानगर के रादौर में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद श्री नवीन जिन्दल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नवीन जिंदल देश के महान क्रांतिकारी एवं शहीद ऊधम सिंह को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज जब हम आजाद भारत में साँस ले रहे हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें ऊधम सिंह, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से मिली है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ मतदान, सामाजिक सद्भाव जैसे कर्तव्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
श्री नवीन जिंदल कहा कि शहीद ऊधम सिंह के जन्म स्थल पर देश की आन-बान-शान का प्रतीक 108 फुट का तिरंगा लगाया जाएगा। शहीद ऊधम सिंह के जन्म स्थल पर तिरंगा हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कांबोज धर्मशाला को सामाजिक एवं विकास कार्यों के लिये 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।


