Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हुआ सर्वांगीण और समावेशी विकास : गौरव गौतम
    Haryana

    वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हुआ सर्वांगीण और समावेशी विकास : गौरव गौतम

    June 13, 20265 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त की गई सराहनीय उपलब्धियां के लिए प्रदेशभर के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है, जिससे अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण को बल मिला है।

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्ष की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर एक व्यक्ति तक सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके ताकि लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

    खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने विशेष जनसंपर्क और जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पलवल स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस वार्ता कर सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां बताईं।

    मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष के कार्यकाल में लागू की गई अंत्योदय उत्थान और जनकल्याण से संबंधित योजनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे हैं।

    सरकार ने 140 करोड़ देशवासियों और राष्ट्र की भावना से प्रेरित होकर युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज देश ने बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक विश्व स्तर पर एक नई पहचान हासिल की है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस पथ पर निरंतर अग्रसर है।

    खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कालखंड भारत के इतिहास में सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताकर लोकतंत्र में एक नया इतिहास रचा है। इस अवधि में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया गया, वहीं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, वन रैंक-वन पेंशन, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा नए न्याय-केंद्रित आपराधिक कानूनों जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने राष्ट्र की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है, जबकि चंद्रयान-3, आदित्य-एल1 और गगनयान जैसे मिशनों ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाई है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था रहा भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक आवास, उज्ज्वला योजना के माध्यम से लगभग 11 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के जरिए 60 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा तथा जन-औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाओं की उपलब्धता ने गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

    खेल राज्य मंत्री ने कहा कि युवा सशक्तिकरण के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने नए अवसर पैदा किए हैं। मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं, जिनमें अधिकांश लाभार्थी महिलाएं हैं। खेलो इंडिया, रोजगार मेले और कौशल विकास कार्यक्रमों ने युवाओं को नई दिशा दी है। महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना तथा सेना और रक्षा संस्थानों में बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी है। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, ई-नाम, फसल बीमा, श्री अन्न को वैश्विक पहचान तथा कृषि निर्यात में बढ़ोतरी ने कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीबी-मुक्त, तकनीकी रूप से सशक्त, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील, समान अवसरों वाला और विश्व का मार्गदर्शन करने वाला भारत बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल का यह दौर उस स्वर्णिम भविष्य की नींव रख रहा है, जहां भारत ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति, अध्यात्म और समृद्धि के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेशभर में एक समान विकास की गंगा बहाने का काम किया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, मेट्रो, बिजली, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, म्हारा गांव-जगमग गांव योजना, तीर्थ दर्शन यात्रा योजना, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना तथा किसानों के लिए एमएसपी पर सभी 24 फसलों की खरीद जैसी पहलें प्रदेश के विकास की नई पहचान बनी हैं। आज हरियाणा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.