Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»विभाजन विभिषिका की घटनाओं को इतिहास में संजोय रखें- केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल
    Haryana

    विभाजन विभिषिका की घटनाओं को इतिहास में संजोय रखें- केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल

    August 14, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    केन्द्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि विभाजन विभिषिका की घटनाओं को इतिहास में संजोय रखने और हर परिवार युवाओं को जागरूक करने के लिए इसे राष्ट्रीय पाठयक्रमों में लागू किया जाए।

    केन्द्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री गुरूग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने स्मृति की दीवार पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, राज्यसभा सांसद श्री संजय भाटिया, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सांसद एवं विधायकगण, हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, संत-महात्मा, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पाठयक्रमों में लागू किए जाने से हरियाणा के साथ-साथ देशभर के युवाओं को विभाजन विभिषिका की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा युवाओं में राष्ट्रीय एकता और देश भक्ति की भावना भी बढ़ेगी। इससे युवाओं को देश के लिए प्रेरणा मिलेगी और वे राष्ट्र के लिए जीवन समर्पण करना सीखेंगे।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया में अनेक घटनाएं हुई। यूक्रेन युद्ध, यूरोप में द्वितीय युद्ध हुआ। लेकिन इतने लोग नहीं मारे गए। विभाजन विभिषिका की त्रासदी के दौरान 70 लाख से अधिक लोग मारे गए और शहीद हो गए। डेढ से दो करोड़ परिवार विस्थापित हुए। इन घटनाओं पर विचार करें तो मन बड़ा दुखी और विचलित हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभिषिका मनाने की घोषणा करके बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है।

    *देश के नक्शे पर दिल को चीरने वाली दो लकीरें खींच दी गई*

    श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह दिन दोहरी भावना का है। विभाजन को याद करते हैं तो भारत माता की आजादी के लिए निकले तथा बंटवारे को याद करते हैं तो पंजाब व बंगाल के दो हिस्से करके भारत माता की दो बाजुएं काट दी गई। लोगों ने भयंकर त्रासदी को झेला। उन्हें यह मालूम नहीं था कि आजादी की इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    उन्होंने कहा कि देश के नक्शे पर दिल को चीरने वाली दो लकीरें खींच दी गई। लोगों को इंटरनेशनल लाईन की जानकारी नहीं थी। इसलिए दो दिन तक लाखों लोगों को इधर उधर घूमना पड़ा।

    *सामाजिक संगठनों ने विस्थापितों को त्रासदी से बाहर निकाला*

    श्री मनोहर लाल ने कहा कि जो देश से प्रेम करते थे, उन्हें विभाजन के बाद अम्बाला, कुरूक्षेत्र आदि अनेक जगहों पर कैंपों में रखा गया। आरएसएस, आर्य समाज, सेवा दल आदि संगठनों ने मिलकर सेवा भाव से कार्य कर विस्थापितों को त्रासदी से बाहर निकाला। उस दौरान हिंदू और सिख परिवारों को पाकिस्तान में जाने का लालच दिया गया। लेकिन उन्होंने भारत आने का निर्णय लिया जो देश की संस्कृति से लगाव को दर्शाता है।

    *देश की अर्थव्यवस्था को दुरूस्त कर, अपने पैरों पर आगे बढे*

    केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि समाज के लोगों को आरक्षण देने पर बहस चली, जिसे मना कर दिया गया। वे पुरूषार्थी बनकर देश की अर्थव्यवस्था दुरूस्त करने के साथ अपने पैरों पर खड़ा होकर आगे बढे। अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए, स्वरोजगार की ओर चलते हुए उद्योगों में भी शामिल हुए।

    इससे पूर्व विभाजन विभिषिका पर डोक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत ने भी विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

    समारोह को सम्बोधित करते हुए संत स्वामी धर्मदेव ने कहा कि 1947 के कतले आम ने बड़े बुजुर्गो, माताओं, बहनों ने ही नहीं बच्चों ने भी कुर्बानी दी। इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दिल में तड़प जगी तथी उसकी स्मृति में विभाजन विभिषिका मनाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने उसकी याद में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि विभिजन विभिषिका की स्मृति में राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए और इसे पाठयक्रम में भी शामिल किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.