Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ

    May 22, 2026

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ
    • हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा
    • मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
    • हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन को घर बैठे उपलब्ध करवाई जा रही हैं सरकारी सेवाएं
    • हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में इंडस्ट्रीज व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जापान के निवेशकों को दिया प्रदेश में पार्टनरशिप का निमंत्रण
    Saturday, May 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»*विकसित भारत 2047’ के *विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सैनी*
    Haryana

    *विकसित भारत 2047’ के *विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सैनी*

    May 16, 202614 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आदिबद्री, व्यासपुर यमुनानगर में आयोजित किया गया। जिला प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम सरस्वती उद्गम स्थल श्री आदिबद्री नारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अलग-अलग सत्रों में विषय अनुसार कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं पर संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र के 217 में से 63 वादों को पूरा कर लिया है तथा बचे हुए वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है वहीं गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है।
    नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के लिए किसान हित सर्वोपरि है। सरकार किसानों की 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। फसल खराब होने पर गत 11 सालों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। पराली प्रबंधन के लिए किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें दी जाती हैं। वर्ष 2018-19 से अब तक 1 लाख 10 हजार 767 मशीनें किसानों को सब्सिडी पर दी जा चुकी हैं।
    श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है। पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। अब तक वंचित रह गई अनुसूचित जातियों को आरक्षण में उनका अधिकार दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये बढ़ोतरी करके इसे 3 हजार 200 रुपये मासिक किया गया है।
    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है। हमने प्रदेश के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 35 प्रतिशत की वृद्धि की है। है। गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिये गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है। हैप्पी हरियाणा योजना के तहत प्रदेश में गरीब परिवारों के 18 लाख 20 हजार हैप्पी कार्ड बनाये गये हैं। ये परिवार राज्य परिवहन की बसों में प्रतिवर्ष 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाल की सुविधा सरकार ने दी है। किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 54 हजार 958 घरों पर मुफ्त में सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 6 हजार 19 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल से जल योजना में 30 लाख 41 हजार घरों में नल से पेयजल पहुंचाया है।
    प्रतिभाशाली युवाओं के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा सम्मान योजना शुरू है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 1 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है। हमने विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं की मदद के लिए हरियाणा ओवरसीज इम्पलॉयमेंट सैल बनाया। पिछले दिनों विदेश सहयोग विभाग ने विदेशों में काम करने के लिए 390 युवाओं को ऑफर लेटर दिलवाये हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए पानीपत से बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का तेज गति से विकास कर रही है। हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
    नगर निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता के अथक परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनके समर्पण पर हम सभी को गर्व है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत एवं विकसित हरियाणा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत यह विजन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जिसे जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

    जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता विकास से लेकर राष्ट्र चुनौतियों तक हुई चर्चा

    जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यक्तिगत विकास को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विभिन्न सत्रों का लाभ उठाया।
    प्रशिक्षण वर्ग में रोजी मलिक ने “कार्यकर्ता विकास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से ही संभव है। मुकेश गोड ने “इतिहास विकास” विषय पर भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष, विस्तार और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। रविंद्र बाटिया ने “विचार परिवार” विषय पर संगठन की विचारधारा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला।
    कवरपाल गुर्जर ने “राष्ट्र के समक्ष चुनौतियाँ” विषय पर देश की वर्तमान परिस्थितियों, सामाजिक चुनौतियों और राष्ट्रहित में कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से समझाया। वहीं पवन सैनी ने “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष तेजीन्द्र सिंह गोल्डी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच,जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी यमुनानगर कपिल मनीष गर्ग, रामनिवास गर्ग,पूर्व मेयर मदन चौहान, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, कुरुक्षेत्र भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा, पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, सुभाष कलसाना, जय भगवान शर्मा,जिला परिषद चेयरमैन कवलजीत कौर, प्रदेश सचिव राहुल राणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राकेश त्यागी, कुरूक्षेत्र जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा , जिला उपाध्यक्ष अनु मलयान, देवी दयाल शर्मा, परमजीत कश्यप, रेणु खुग्गर, देश राज शर्मा, आई टी प्रमुख दीपक शर्मा, सोमपाल राणा,मुकेश गौड़, रविन्द्र भाटीया, पवन सैनी, रेखा वाल्मिकी, रविन्द्र सांगवान, महामंत्री अर्जुन त्यागी व रमेश सैनी, मास्टर सतपाल, अनु मलयान, दीपक शर्मा, देवीदयाल शर्मा सहित अन्य सभी मार्केट कमेटी चेयरमैन , मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सभी सम्मानित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सैनी*

    भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आदिबद्री, व्यासपुर यमुनानगर में आयोजित किया गया। जिला प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम सरस्वती उद्गम स्थल श्री आदिबद्री नारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अलग-अलग सत्रों में विषय अनुसार कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं पर संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र के 217 में से 63 वादों को पूरा कर लिया है तथा बचे हुए वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है वहीं गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है।
    नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के लिए किसान हित सर्वोपरि है। सरकार किसानों की 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। फसल खराब होने पर गत 11 सालों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। पराली प्रबंधन के लिए किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें दी जाती हैं। वर्ष 2018-19 से अब तक 1 लाख 10 हजार 767 मशीनें किसानों को सब्सिडी पर दी जा चुकी हैं।
    श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है। पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। अब तक वंचित रह गई अनुसूचित जातियों को आरक्षण में उनका अधिकार दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये बढ़ोतरी करके इसे 3 हजार 200 रुपये मासिक किया गया है।
    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है। हमने प्रदेश के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 35 प्रतिशत की वृद्धि की है। है। गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिये गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है। हैप्पी हरियाणा योजना के तहत प्रदेश में गरीब परिवारों के 18 लाख 20 हजार हैप्पी कार्ड बनाये गये हैं। ये परिवार राज्य परिवहन की बसों में प्रतिवर्ष 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाल की सुविधा सरकार ने दी है। किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 54 हजार 958 घरों पर मुफ्त में सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 6 हजार 19 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल से जल योजना में 30 लाख 41 हजार घरों में नल से पेयजल पहुंचाया है।
    प्रतिभाशाली युवाओं के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा सम्मान योजना शुरू है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 1 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है। हमने विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं की मदद के लिए हरियाणा ओवरसीज इम्पलॉयमेंट सैल बनाया। पिछले दिनों विदेश सहयोग विभाग ने विदेशों में काम करने के लिए 390 युवाओं को ऑफर लेटर दिलवाये हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए पानीपत से बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का तेज गति से विकास कर रही है। हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
    नगर निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता के अथक परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनके समर्पण पर हम सभी को गर्व है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत एवं विकसित हरियाणा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत यह विजन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जिसे जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

    जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता विकास से लेकर राष्ट्र चुनौतियों तक हुई चर्चा

    जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यक्तिगत विकास को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विभिन्न सत्रों का लाभ उठाया।
    प्रशिक्षण वर्ग में रोजी मलिक ने “कार्यकर्ता विकास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से ही संभव है। मुकेश गोड ने “इतिहास विकास” विषय पर भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष, विस्तार और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। रविंद्र बाटिया ने “विचार परिवार” विषय पर संगठन की विचारधारा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला।
    कवरपाल गुर्जर ने “राष्ट्र के समक्ष चुनौतियाँ” विषय पर देश की वर्तमान परिस्थितियों, सामाजिक चुनौतियों और राष्ट्रहित में कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से समझाया। वहीं पवन सैनी ने “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष तेजीन्द्र सिंह गोल्डी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच,जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी यमुनानगर कपिल मनीष गर्ग, रामनिवास गर्ग,पूर्व मेयर मदन चौहान, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, कुरुक्षेत्र भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा, पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, सुभाष कलसाना, जय भगवान शर्मा,जिला परिषद चेयरमैन कवलजीत कौर, प्रदेश सचिव राहुल राणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राकेश त्यागी, कुरूक्षेत्र जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा , जिला उपाध्यक्ष अनु मलयान, देवी दयाल शर्मा, परमजीत कश्यप, रेणु खुग्गर, देश राज शर्मा, आई टी प्रमुख दीपक शर्मा, सोमपाल राणा,मुकेश गौड़, रविन्द्र भाटीया, पवन सैनी, रेखा वाल्मिकी, रविन्द्र सांगवान, महामंत्री अर्जुन त्यागी व रमेश सैनी, मास्टर सतपाल, अनु मलयान, दीपक शर्मा, देवीदयाल शर्मा सहित अन्य सभी मार्केट कमेटी चेयरमैन , मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सभी सम्मानित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    May 22, 2026

    हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ

    May 22, 2026

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    मुख्य आयुक्त टी.सी. गुप्ता ने कहा– समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा वितरण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

    May 22, 2026

    हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 22, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन को घर बैठे उपलब्ध करवाई जा रही हैं सरकारी सेवाएं

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ਸਾਈਪ੍ਰਸ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਵਿਰੁੱਧ ਭਾਰਤ ਦੇ ਰੁਖ਼ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦੈ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਛੇ ਸਮਝੌਤਿਆਂ ’ਤੇ ਦਸਤਖਤ

    May 22, 2026

    हरियाणा में तकनीक और कौशल के संगम से बढ़ेगा रोजगार मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की स्किलिंग इकोसिस्टम में सुधारों की समीक्षा

    May 22, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.