हरियाणा प्रदेश की बेटियों को खेलों के क्षेत्र में बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता का हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से पहुंची बालिका खिलाडिय़ों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 14, 16 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
*पलवल बनेगा खेलों का हब: खेल मंत्री*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पलवल जिला को प्रमुख खेल केंद्र बनाने की दिशा में भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार प्रयासरत हैं। सरकार द्वारा पलवल में राष्टड्ढ्र स्तरीय, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवाकर खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को निखारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
*भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा आगे – गौरव गौतम*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल, तकनीक, रक्षा, कृषि, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं उभर रही हैं। युवा शक्ति, स्टार्टअप और अनुसंधान भारत की प्रगति के प्रमुख आधार बन रहे हैं। आधुनिक तकनीक से कृषि को अधिक उत्पादक और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर है, वहीं स्वदेशी रक्षा उत्पादन देश की सुरक्षा क्षमता को मजबूत कर रहा है। खेलों में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और खिलाडिय़ों की बढ़ती क्षमता भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है।
*खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेलों के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली बेटियों को खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि वे प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और जीत-हार से ऊपर उठकर अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना का प्रदर्शन करें।


