Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ‘ਸ਼ੀਸ਼ ਮਹਿਲ’ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੀਐਮ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ਦਾ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਸੱਚਾਈ

    November 27, 2026

    ‘ਇੱਕੋ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਜੱਜਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ਾਂ’, ਸਾਬਕਾ CJI ਬੀਆਰ ਗਵਈ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ

    November 27, 2026

    ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਲੜੀਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ, ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਜਲਦ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ‘ਸ਼ੀਸ਼ ਮਹਿਲ’ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੀਐਮ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ਦਾ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਸੱਚਾਈ
    • ‘ਇੱਕੋ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਜੱਜਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ਾਂ’, ਸਾਬਕਾ CJI ਬੀਆਰ ਗਵਈ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ
    • ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਲੜੀਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ, ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਜਲਦ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ
    • ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ‘ਚ ਹਰਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੱਖ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ SSP ਦਾ ਚਾਰਜ, ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਗਾਰਡ ਆਫ਼ ਆਨਰ
    • ਪਿਛਲੇ 5 ਸਾਲਾਂ ’ਚ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਕੋਈ ਸਿਆਸੀ ਸਲਾਹ ਨਹੀਂ ਲਈ : ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ
    • ਮਹਿਲਾ ਰਾਖਵਾਂਕਰਨ ਬਿੱਲ ਨੂੰ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ, ਫਿਰ ਤੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ ਬਿੱਲ
    • ਪੰਚਕੂਲਾ ‘ਚ CM ਨਾਇਬ ਸੈਣੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ; ਆਸ਼ਰਮ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ
    • ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤਿੰਨ-ਪੱਖੀ ਰੱਖਿਆ ਸਮਝੌਤੇ ਤਹਿਤ ਸਾਊਦੀ ਅਰਬ ਅਤੇ ਤੁਰਕੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੀ ਕਰੇਗਾ ਮੇਜ਼ਬਾਨੀ
    Friday, November 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुड्डा सेक्टर-2 से स्टेडियम तक निकली साइकिल यात्रा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने साइकिल चलाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
    Haryana

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुड्डा सेक्टर-2 से स्टेडियम तक निकली साइकिल यात्रा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने साइकिल चलाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    August 30, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह पलवल की सडक़ों पर खेल और फिटनेस का अलग ही नजारा देखने को मिला। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ आयोजित पलवल साइक्लोथॉन में युवाओं, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग पलवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कम्युनिटी सेंटर, हुड्डा सेक्टर-2 से साइक्लोथॉन का शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे साइकिल सवार आगे बढ़े, शहर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनता गया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लेकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने खिलाडिय़ों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर पलवल कम्युनिटी सेंटर से आयोजित साइकिल यात्रा में युवाओं, खिलाडिय़ों और आमजन के साथ सहभागिता कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति गौरव की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मेरा युवाओं से आह्वान है कि वे खेलों और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ युवा ही विकसित और सशक्त हरियाणा की मजबूत नींव है।

    साइकिल के पैडल के साथ गूंजा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश

    साइक्लोथॉन का उद्देश्य केवल साइकिल यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं और आमजन को खेलों तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम ने पूरे आयोजन को विशेष पहचान दी।

    साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने आयोजन को फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

    पलवल में मजबूत हो रही खेल संस्कृति

    साइक्लोथॉन के माध्यम से पलवल में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश भी सामने आया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों से जोडऩे तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया।

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि पलवल के युवा खेल और फिटनेस को लेकर उत्साहित हैं। साइक्लोथॉन के माध्यम से शहरवासियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं।

    स्टेडियम में हुआ समापन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

    हुड्डा सेक्टर-2 से शुरू हुई साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। यहां पहुंचने के बाद प्रतिभागियों में आयोजन को लेकर उत्साह बना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने खेल प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ युवाओं के बीच खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया।

    पलवल साइक्लोथॉन ने शहर में खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश लेकर निकली यह साइकिल यात्रा राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को यादगार बनाने में सफल रही।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विपिन बैंसला, एसडीएम हथीन श्री हरिराम, तहसीलदार पलवल श्री दिनेश कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक व खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    ਪੰਚਕੂਲਾ ‘ਚ CM ਨਾਇਬ ਸੈਣੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ; ਆਸ਼ਰਮ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ

    November 27, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई नई पहचान, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

    November 16, 2026

    फरीदाबाद के विकास को मिली नई रफ्तार, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया शिलान्यास

    November 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ‘ਸ਼ੀਸ਼ ਮਹਿਲ’ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੀਐਮ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ਦਾ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਸੱਚਾਈ

    November 27, 2026

    ‘ਇੱਕੋ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਜੱਜਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ਾਂ’, ਸਾਬਕਾ CJI ਬੀਆਰ ਗਵਈ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ

    November 27, 2026

    ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਲੜੀਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ, ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਜਲਦ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ

    November 27, 2026

    ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ‘ਚ ਹਰਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੱਖ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ SSP ਦਾ ਚਾਰਜ, ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਗਾਰਡ ਆਫ਼ ਆਨਰ

    November 27, 2026

    ਪਿਛਲੇ 5 ਸਾਲਾਂ ’ਚ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਕੋਈ ਸਿਆਸੀ ਸਲਾਹ ਨਹੀਂ ਲਈ : ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ‘ਸ਼ੀਸ਼ ਮਹਿਲ’ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੀਐਮ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ਦਾ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਸੱਚਾਈ

    November 27, 2026

    ‘ਇੱਕੋ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਜੱਜਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ਾਂ’, ਸਾਬਕਾ CJI ਬੀਆਰ ਗਵਈ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ

    November 27, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.