केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर रवनीत सिंह का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
इस्तीफा स्वीकार होने के साथ ही रवनीत सिंह अब केंद्रीय मंत्री नहीं रहे।


