80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरूग्राम के सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्र गीत के साथ हुई। जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनोखी छटा बिखेरी। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा देश की आर्थिक प्रगति को गति देने वाले प्रमुख राज्यों में अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है और ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास की गति को बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हरियाणा के प्रत्येक वर्ग को प्रगति के अवसर मिलें।उन्होंने कहा कि हरियाणा आज उद्योग, कृषि, सेवा क्षेत्र, निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। डॉ मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभों—युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब—को सशक्त बनाते हुए ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार की विकास नीति के केंद्र में समाज का प्रत्येक वर्ग है। सरकार का मानना है कि विकास केवल आर्थिक आंकड़ों में वृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसकी सार्थकता तभी है जब प्रदेश के गरीब परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हो, किसानों को समृद्धि मिले, महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें और युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल तथा रोजगार के नए द्वार खुलें।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


