Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»मुख्यमंत्री ने सिरसा में मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग शिविर में की शिरकत
    Haryana

    मुख्यमंत्री ने सिरसा में मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग शिविर में की शिरकत

    June 19, 20266 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति का वह अमूल्य उपहार है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए दिया है। हजारों वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई योग की यात्रा आज वैश्विक स्वरूप धारण कर चुकी है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोड़ने वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरसा के ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर सरिस्ता) में स्थित मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा ब्रह्मदास महाराज तथा कुरुक्षेत्र से महंत महेश मुनि महाराज को शॉल भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर स्थित आध्यात्मिक चेतना के केंद्र डेरा बाबा भूमणशाह के आश्रम में आकर उन्हें असीम शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है।

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। उस समय 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था और आज विश्व का लगभग हर देश योग से जुड़ चुका है।

    उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से लेकर पेरिस के एफिल टॉवर तथा टोक्यो से टोरंटो तक योग के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक विरासत को सम्मान मिल रहा है। यह भारत की वह शक्ति है, जो तलवार से नहीं बल्कि तपस्या और संस्कृति के बल पर स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योगासन को खेल का दर्जा मिला तथा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में भी योगासन को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश ‘खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’ और ‘योग की डोज, आधा घंटा रोज’ आज जन-जन के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

    12 वर्षों में विकास और योग के माध्यम से बढ़ी भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, तकनीक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है, वहीं योग के माध्यम से पूरी दुनिया को मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि विकास के ये 12 वर्ष और योग के वैश्विक प्रसार की यह यात्रा नए भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है।

    बाबा भूमणशाह के उपदेश समाज को दे रहे नई दिशा

    मुख्यमंत्री ने बाबा भूमणशाह महाराज को महान समाज सुधारक एवं लोककल्याणकारी संत बताते हुए कहा कि उन्होंने भूखे को अन्न, भटके को राह और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान देने का संदेश दिया। बाबा जी ने मानवता, प्रेम, सदाचार, सेवा और अच्छे आचरण को जीवन का आधार बनाया। उनके उपदेशों में नशे के विरुद्ध लगातार चेतना का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसे नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा भूमणशाह कम्बोज समाज की आस्था, सेवा भावना और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। कम्बोज समुदाय का इतिहास वीरता, देशभक्ति, पुरुषार्थ और कठोर परिश्रम से परिपूर्ण रहा है। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आज भी बाबा भूमणशाह जी के दिखाए सत्य एवं सेवा के मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन में यह धाम शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यात्म और मानव सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम अध्यात्म और योग का सुंदर संगम है। योग का अर्थ है जोड़ना आत्मा का परमात्मा से मिलन, शरीर का मन से संतुलन और व्यक्ति का समाज से जुड़ाव। बाबा भूमणशाह ने जिस सहज मार्ग और भक्ति का संदेश दिया, वह भी एक प्रकार का आंतरिक योग ही है। योग केवल आसनों और प्राणायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला है, जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है ‘योग: कर्मसु कौशलम्’, अर्थात कर्मों में कुशलता लाना ही योग है।

    नशामुक्त समाज निर्माण के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे और यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है, वह तभी साकार होगा जब देश के नागरिक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होंगे। हरियाणा सरकार ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ की थीम पर निरंतर कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार राज्य को स्वस्थ, समृद्ध और योगमय बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग का गठन किया है। प्रदेश में पहली से दसवीं कक्षा तक योग शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा योग क्लब स्थापित किए गए हैं। योग एवं आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने के लिए कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

    6500 गांवों में व्यायामशालाएं और आयुष सेवाओं का विस्तार

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनमें से 883 का निर्माण पूरा हो चुका है। 859 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 397 आयुष औषधालयों तथा 109 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अपग्रेड किया गया है तथा इनमें 156 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। चालू वित्त वर्ष के बजट में औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन योग विराम का प्रावधान भी किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में साप्ताहिक स्वास्थ्य अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आधा घंटा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूर्य नमस्कार करने से न केवल बीमारियां दूर होती हैं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि जीवन में निरंतर योग करना चाहिए। नियमित योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है, मन शांत रहता है तथा अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि हमारे संतों, गुरुओं और महात्माओं ने सदैव योग को अपनाकर समाज को प्रेरित किया है और आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी योग को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

    इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, चेयरमैन श्री रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन श्री ओमप्रकाश, चेयरमैन श्री देव कुमार शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.