Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»मुख्यमंत्री ने गांव खेडी दाबदलान और घडौली में विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं, सरपंचों की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन
    Haryana

    मुख्यमंत्री ने गांव खेडी दाबदलान और घडौली में विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं, सरपंचों की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

    July 4, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 सालों में गति के साथ विकास किया है, आज प्रदेश भी डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्प में से 66 वायदों को पूरा कर लिया गया है और 151 वायदों पर तेज गति से काम चल रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आमजन से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शुरू से ही झूठ बोलने की नीति रही, कांग्रेस ने जनता से सिर्फ वायदे किए और सत्ता पाने के बाद उन पर काम नहीं किया, हालात यह रहे कि जनता ने उन्हें निकाय चुनाव में भी नकार दिया।

    लाडवा विधानसभा के गांव खेड़ी दाबदलान, घडौली गांव मेंं आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव खेडी दाबदलान में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपए तथा पेयजल के लिए नया ट्यूबवेल लगाने के लिए 21 लाख रुपए,गांव घडौली में पानी की निकासी के लिए 21 लाख रुपए और गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों द्वारा अपने—अपने गांव के विकास योजनाओं के संबंध में रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों का भी शहरों की तर्ज पर विकास कर रही है, विकास के मामलों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार बनने के बाद सबसे पहले किडनी के मरीजों की पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पताल में डायलसिस सुविधा को नि:शुल्क किया जायेगा। इसी तरह किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वायदे को पूरा करते हुए जरूतमंद महिलाओं को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी महिलाओं के खाते में भी भेजी जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को प्रति महीने 2100 रुपए देने के वायदे को पूरा करते हुए पहले बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर महिलाओं के खातों में अब तक 1650 करोड़ रुपए पहुंचाए है। इस योजना का विस्तार करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले बच्चों की माताओं को योजना से जोड़ा है।

    *सुपर 100 के 277 बच्चों को देश के टॉप संस्थानों में मिला दाखिला*

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के 103 स्कूलों में मिशन बुनियाद कार्यक्रम चल रहा है। जिन्हें आगे चलकर सुपर 100 कार्यक्रम के लिए चुना जाता है। इस वर्ष सुपर 100 के 270 बच्चों ने देश के टॉप आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य संस्थानों में दाखिला मिला है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवा रही है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के 60 हजार परिवारों को सोलर पैनल का लाभ दिया है। जिस परिवार की इनकम एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। वह संबंधित विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गरीब परिवारो को मुफ्त में 2 किलो वाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवा रही है। कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य को लेकर सरकारी विभागों ने स्कीमों से जुड़ी स्टाल भी लगाई थी। जिनका ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

    इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना, चेयरमैन श्री रविंद्र सांगवान, चेयरमैन डॉ गणेश दत्त, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.