हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सिवानी, जिला भिवानी में आयोजित खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जेपी दलाल द्वारा रखी गई लोहारु विधानसभा क्षेत्र की मांगों में गांव गुरेरा, किकराल , नलोई, देवसर, ढाणी रामजस, ढाणी किशनलाल, ढाणी मिठ्ठी में जगमग योजना लागू करने की घोषणा की जिस पर 3 करोड़ 28 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसी प्रकार लोहारू शहर में 6 करोड़ 85 लाख की लागत से एक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सिवानी के राजकीय महाविद्यालय में एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हाल का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने सिवानी सिंचाई मंडल की मंढोली डिस्ट्रीब्यूटरी शहरयारपुर व खरकड़ी माइनर की 4 करोड़ की लागत से रीमॉडलिंग की जाएगी। इसी प्रकार लोहारू सिंचाई मंडल में कासनी, झांझड़ा, बहल, पातवान, सौरा , बड़दु चैना माइनर की रीमॉडलिंग के लिए 8 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने किकराल रोड हाईवे बाईपास, सिवानी में ओवरब्रिज का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवानी के नागरिक अस्पताल में 4 करोड रुपए की लागत से पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने 12 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बहल बस स्टैंड का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिवानी नगर पालिका के लिए नए भवन का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सड़क तंत्र को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण एवं सड़क निर्माण विभाग की 391. 25 किलोमीटर की 120 सड़कों की मरम्मत व मार्केटिंग बोर्ड की 141.68 किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने लोहारू विधानसभा के खेतों के 25 किलोमीटर के रास्तों को पक्का करने की घोषणा की। पूर्व मंत्री जेपी दलाल की बहल को उपमंडल बनाने सिवानी को हिसार में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर आगामी समय में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


