मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र में कानून व्यवस्था पर लाए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर दिया जवाब
किसी पीड़ित के आंसू पोंछने से पहले राजनीतिक अवसर तलाशने लगता है विपक्ष- मुख्यमंत्री
हरियाणा में कानून व्यवस्था पर चर्चा अवश्य होनी चाहिए, लेकिन चर्चा तथ्यों पर हो आधारित- मुख्यमंत्री
वर्ष 1999 से 2005 तक प्रदेश में कानून व्यवस्था को राजनीतिक प्रभाव और सत्ता के दबाव में कमजोर किया गया
वर्ष 2001 में पूर्व विधायक रेलू राम पूनिया सहित आठ परिवार के सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई
वर्ष 2002 में किसानों पर गोलियां चलवाई, झज्जर में पांच दलित युवकों को भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार दिया गया
विपक्ष के कार्यकाल में 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ- मुख्यमंत्री
विपक्ष के समय में भगाना और मिर्चपुर में किस प्रकार से दलितों पर अत्याचार हुआ ये सबको पता है
हमारी सरकार ने इसी व्यवस्था को बदलकर हरियाणा के युवाओं को दिया बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार
हमारी सरकार ने युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का किया काम
इनके कार्यकाल में दलितों की बस्तियों को जलाया गया, गरीबों के अंगों की तस्करी की गई
वर्ष 2012 में हुआ अपना घर कांड भी इनके कार्यकाल में ही हुआ- मुख्यमंत्री
जो सरकार असहाय बेटियों को भी सुरक्षित नहीं रख पाई उनके प्रतिनिधि आज महिला सुरक्षा की बात करते हैं
प्रदेश में नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम डायल 112 लागू किया
प्रदेश में 10 आपातकालीन सेवाओं को डायल 112 के साथ जोड़ा गया
प्रदेश में 630 वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल के रूप में तैनात किया
इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए 250 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की खरीद को आवश्यक स्वीकृत की प्रदान
प्रदेश में विशेष अभियान के दौरान 4771 अपराधी किए गए गिरफ्तार
इस अभियान में 216 हथियार भी किए गए बरामद- मुख्यमंत्री
अभियान के दौरान 241 नए अपराधियों की हिस्ट्री शीट बनी और 1406 अपराधियों की हिस्ट्री शीट को किया गया अपडेट
जांच और अभियोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मामले की अलग से की जाती है समीक्षा- मुख्यमंत्री
1 जुलाई 2024 से लागू 3 नए अपराधिक कानूनों को हरियाणा में पूरी गंभीरता के साथ किया लागू
हमारी सरकार अपराधी को गिरफ्तार करने तक सीमित नहीं बल्कि मजबूत साक्ष्य के आधार पर न्यायालय से सजा दिलवाने पर दे रही है पूरा ध्यान


