हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 17 जुलाई को जींद का दौरा प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय लिखेगा। इस दिन प्रधानमंत्री जींद से सोनीपत तक देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी दिखाकर रवाना करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने बुधवार को जींद के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारवार्ता को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली होगा। देश के यशस्वी एवं जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस दिन जींद से सोनीपत तक चलने वाली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसके अलावा भी हरियाणा को प्रधानमंत्री करोड़ों रूपये की अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे, जिससे प्रदेश के लोगों को बहुत लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के पेट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के संदेश को प्रदेश के घर- घर तक पहुंचाने के लिए यह रैली पूरी तरह से इको -फ्रेंडली रैली होगी। इस रैली में आने वाले लोग ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहनों का ही प्रयोग करेंगे। इसके अलावा सीएनजी के वाहन जैसे ई- रिक्शा इत्यादि का भी रैली में पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जींद की इस इको- फ्रैंडली रैली में प्रधानमंत्री के उदबोंधन को एलईडी के माध्यम से प्रदेश के अन्य निर्धारित स्थानों पर भी लाखों लोगों को सुनाया जाएगा। 12 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व पटल पर नई पहचान बनी है जिसका श्रेय राष्ट्र के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। इन वर्षों में हरियाणा ने भी विकास की नई इबारत को लिखा है, आज प्रदेश का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेलवे स्टेशन व सभा स्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विश्राम गृह में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों एवं अन्य राजनेताओं तथा प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की सफलता को लेकर फीडबैक ली और आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि रूट प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण कर उसे पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।
इस दौरान बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद्र शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, सुभाष बराला, विधायक रामकुमार गौतम, देवेन्द्र अत्री, विनोद भ्याणा, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी के अलावा हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, करनाल मंडल के आयुक्त राजीव रतन, हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती, हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह, डीसी डाॅ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबड़ा,पूर्व विधायक मनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया, भाजपा जिला प्रभारी मदन लाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढूल, चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी, वाईस चेयरमैन भारत भूषण टांक, हिसार लोकसभा प्रभारी जवाहर सैनी, अशोक गुज्जर, डाॅ. राज सैनी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Breaking News
- ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਨੂੰ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ ’ਤੇ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ
- ‘ਸ਼ੀਸ਼ ਮਹਿਲ’ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੀਐਮ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ਦਾ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਸੱਚਾਈ
- ‘ਇੱਕੋ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਜੱਜਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ਾਂ’, ਸਾਬਕਾ CJI ਬੀਆਰ ਗਵਈ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ
- ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਲੜੀਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ, ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਜਲਦ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ
- ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ‘ਚ ਹਰਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੱਖ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ SSP ਦਾ ਚਾਰਜ, ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਗਾਰਡ ਆਫ਼ ਆਨਰ
- ਪਿਛਲੇ 5 ਸਾਲਾਂ ’ਚ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਕੋਈ ਸਿਆਸੀ ਸਲਾਹ ਨਹੀਂ ਲਈ : ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ
- ਮਹਿਲਾ ਰਾਖਵਾਂਕਰਨ ਬਿੱਲ ਨੂੰ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ, ਫਿਰ ਤੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ ਬਿੱਲ
- ਪੰਚਕੂਲਾ ‘ਚ CM ਨਾਇਬ ਸੈਣੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ; ਆਸ਼ਰਮ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण
4 Mins Read
Related Posts
Add A Comment
About
Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!
Quick Links
Categories
© 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved


