Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) डिलीवरी के संबंध में राइस मिलर्स तथा अधिकारियों के साथ की बैठक
    Haryana

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) डिलीवरी के संबंध में राइस मिलर्स तथा अधिकारियों के साथ की बैठक

    August 6, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राइस मिलर्स को 30 जून 2025 तक का बोनस देने की घोषणा करते हुए मिलर्स की अन्य सभी समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को हरियाणा निवास में राइस मिलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स के साथ कस्टम मिल्ड राइस डिलीवरी व भंडारण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री जे गणेशन भी मौजूद थे।

    बैठक में राइस मिलर्स ने बताया कि भारत सरकार ने अब और अधिक चावल की डिलीवरी लेने से मना कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र सरकार से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 55 लाख मीट्रिक टन चावल खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस बार हरियाणा में धान का उत्पादन उम्मीद से अधिक हुआ है जोकि खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मिलर्स की इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख दिया है और इस संबंध में कल भारत सरकार के साथ मीटिंग भी की जानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर समस्या के समाधान के लिए मिलर्स के साथ खड़ी है।

    राइस मिलर्स ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मिलर्स को 2024-25 की 15 मार्च तक की बोनस राशि दी जा चुकी है। मिलर्स ने 30 जून 2025 तक का बोनस देने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री के समक्ष किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोनस का प्रावधान निर्धारित तिथि तक चावल की डिलीवरी करने वाले मिलर्स के लिए किया गया था लेकिन राइस मिलर्स के समक्ष आने वाली चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने 30 जून 2025 तक का बोनस भी राइस मिलर्स को देने की घोषणा की। इस पर राइस मिलर्स ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    राइस मिलर्स ने चावल की डिलीवरी के लिए गोदामों की कमी की समस्या को भी मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए भंडारण क्षमता बढ़वाने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियांे को पहले ही भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए जा चुके हैं। सरकार द्वारा बड़े वेयर हाऊस तथा बिग साइलोज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रदेश में भंडारण के लिए गोदामों की कमी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

    इनके अलावा मुख्यमंत्री ने राइस मिलर्स की अन्य सभी समस्याओं के समाधान के संबंध में भी भरोसा दिलाया और उन्हें मिल्ड राइस की डिलीवरी समय पर देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिलर्स की समस्याओं का समाधान करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के महानिदेशक श्री अंशज सिंह, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन, हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री अनीश यादव सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न जिलों से आए राइस मिलर्स भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.