हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संत कबीर कुटीर आवास पर हुआ रात्रि भोज का आयोजन
बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ भोला सिंह के डिनर रखा गया था
इस रात्रि भोज में बीजेपी कोर ग्रुप के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद है
सीएम आवास पर आयोजित डिनर में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, रणबीर गंगवा ,अनिल विज और राज्यमंत्री राजेश नागर समेत कई मंत्री मौजूद
इसके अलावा रात्रि भोज में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल , पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा समेत कोर ग्रुप के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए
सीएम नायब सैनी नेसंत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी , भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं हरियाणा सह-प्रभारी डॉ भोला सिंह, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा का स्वागत एवं अभिनंदन किया
इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
इस दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई


