Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»पैरा खिलाड़ी वो वीर योद्धा हैं जो प्रतिद्वंद्वियों के साथ-साथ कुदरत की चुनौतियों से भी लड़ते हैं:- डा. अर्चना गुप्ता
    Haryana

    पैरा खिलाड़ी वो वीर योद्धा हैं जो प्रतिद्वंद्वियों के साथ-साथ कुदरत की चुनौतियों से भी लड़ते हैं:- डा. अर्चना गुप्ता

    August 6, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता गुरुवार को सोनीपत जिले के गोहाना पहुंची। यहां उन्होंने गांव लाठ में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी सुधीर लाठ तथा गांव मिर्जापुर खेड़ी में पैरा खिलाड़ी अशोक के आवास पर पहुंचकर उनसे एवं उनके परिवार जनों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन और हरियाणा का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पैरा खिलाड़ी केवल खेल के मैदान के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में वीर योद्धा हैं। वे केवल अपने प्रतिद्वंद्वियों से ही नहीं, बल्कि कुदरत द्वारा दी गई चुनौतियों से भी हर दिन संघर्ष करते हैं।

    डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों को पराजित कर देश के लिए पदक जीतना उनके अदम्य साहस, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प का प्रमाण है। ऐसे खिलाड़ी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती। ऐसे वीर खिलाड़ियों पर पूरे हरियाणा को गर्व है और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी सुधीर लाठ और अशोक की उपलब्धियां उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और अटूट संकल्प का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि मजबूत इच्छा शक्ति और निरंतर परिश्रम के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। उनकी सफलता लाखों युवाओं को यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। डा. अर्चना गुप्ता ने भगवान से दोनों खिलाड़ियों के उत्तम स्वास्थ्य तथा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता की कामना की।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाई। इन 39 पदकों में से 10 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है । देश को मिले 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए, जिनमें पांच बेटियों का शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह हरियाणा की खेल संस्कृति, खिलाड़ियों की मेहनत और भाजपा सरकार की दूरदर्शी खेल नीति का परिणाम है।
    डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल ढांचा और सम्मानजनक पुरस्कार उपलब्ध करा रही है। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान और प्रोत्साहन देना नायब सरकार की प्राथमिकता है। यही कारण है कि आज हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी रोजगार उपलब्ध कराए हैं। योग्यता के आधार पर अवसर देने की व्यवस्था ने युवाओं का सरकार पर विश्वास मजबूत किया है। नायब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है।
    डा. अर्चना गुप्ता ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लें, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि खेल मैदानों से जुड़ेगा तो उसका भविष्य उज्ज्वल होगा और समाज भी नशामुक्त एवं स्वस्थ बनेगा।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर शहर से नए खिलाड़ी तैयार करना है, ताकि हरियाणा खेलों में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत कर सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के सम्मान, युवाओं के रोजगार और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    इस अवसर पर जिला गोहाना भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला सोनीपत अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला गोहाना महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, गोहाना नगर परिषद की चेयरमैन रजनी विरमानी, प्रदीप बड़वासनी, इंद्रजीत विरमानी, सरपंच पवन शर्मा, मुकेश रोहिल्ला, राजू पटवा, कुलदीप कौशिक, शेर सिंह बड़वाल, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.