Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री
    • डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ
    • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी, उनके संस्कारों से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार- मंत्री महीपाल ढांडा
    • सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • 3 दिन के सत्र में ना ज़ीरो हॉवर था ना प्रश्नकाल और 2-2 मिनट विधायकों को बोलने के लिए दिए गए — अभय चौटाला
    Thursday, September 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह
    Haryana

    प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह

    June 19, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    देश में रोजगार सृजन को नई गति देने और युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम (पूर्व) द्वारा प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि तथा गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री के संबोधन और राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें उद्योग प्रतिनिधियों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    मुख्य कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की।

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रोत्साहन राशि वितरण से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उद्योग और श्रम एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि उद्योगों का विस्तार होगा तो रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और कुशल श्रमिकों की भागीदारी से उद्योगों की प्रगति भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रोजगार आधारित विकास मॉडल पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिसमें यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में नई उद्योग नीति लागू की है, जिसमें निवेशकों और उद्यमियों के लिए अनेक प्रोत्साहन, सब्सिडी और सुविधाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहली बार ऐसे प्रावधान किए हैं जिससे सीमित संसाधनों वाले उद्यमी भी लीज आधारित भूमि व्यवस्था के माध्यम से अपना उद्योग स्थापित कर सकें। इससे प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाते हुए युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने उद्योगपतियों, कर्मचारियों और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजगार, औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन से ही गुरुग्राम और हरियाणा देश के विकास मॉडल के रूप में स्थापित होंगे तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।

    ईपीएफओ की क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 डॉ. अर्चना ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना युवाओं को संगठित क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने तथा नियोक्ताओं को अधिक रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

    इस अवसर पर गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के अध्यक्ष सुमित राव तथा क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम अशोक कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जिनमें विभिन्न लाभार्थी, नियोक्ता, उद्योग संघों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा ईपीएफओ के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    डॉ. अरविंद शर्मा ने मोहाली एयरपोर्ट पर हरियाणा पर्यटन के टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन एंड फैसिलिटेशन सेंटर का किया शुभारंभ

    September 2, 2026

    प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर सरकार का विशेष जोर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026

    सरकार के प्रयास है कि हर तरह की सुविधा ग्रामीण इलाके में भी मिले: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    पूरे मॉनसून सत्र में सरकार ने किया गुमराह, लिया झूठ का सहारा-हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    September 2, 2026

    कम शिक्षित युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतू बेहतर कार्य योजना बनाई जाए – मुख्यमंत्री

    September 2, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.