दिल्ली
संसद के मानसून सत्र के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी शुक्रवार को सांसदों को नाश्ते पर बुलाया. प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज के नाश्ते पर एनसीपीआई और शिवसेना (उद्धव गुट) से एनडीए में आए सांसद मौजूद थे. पीएम मोदी ने सभी सांसदों से मुलाकात की और उनके साथ ही नाश्ता किया. नाश्ते के दौरान माहौल काफी अच्छा और सहज रहा. हालांकि, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद बार-बार स्थगित होने से नाराज दिखे. उन्होंने सदन का कामकाज नहीं होने पर चिंता जाहिर की. गौरतलब है कि एनसीपीआई के सांसदों का मतलब है टीएमसी के बागी सांसद. प्रधानमंत्री मोदी के साथ नाश्ते पर एनसीपीआई और उद्धव गुट वाली शिवसेना के बागी सांसद शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों से अलग-अलग बातें कीं. विपक्ष के हंगामे के चलते बार-बार सदन स्थगित होने पर प्रधानमंत्री ने चिंता जाहिर की. एनसीपीआई सांसदों के साथ नाश्ते में पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह संसद का लगातार बाधित होना ठीक नहीं है. प्रधानमंत्री ने सांसदों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह भी दी


