प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई
दो बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। करीब 14,115 करोड़ रुपये की लागत वाले इन प्रोजेक्ट्स की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान दी।
सरकार ने 6-लेन की ‘द्वारका टनल’ परियोजना को मंजूरी दी है। 8.1 किलोमीटर लंबी इस टनल को बनाने में 6,969.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी, जिससे शिव मूर्ति इंटरचेंज, वसंत कुंज और डीएनडी फ्लाईवे के बीच एक सीधा और नया कॉरिडोर तैयार हो जाएगा।
कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए कानपुर-कबरई सेक्शन के निर्माण को मंजूरी दी है। 7,145.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हाईवे पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल होगा, यानी यह एक्सप्रेसवे की तरह काम करेगा। यह प्रोजेक्ट कानपुर, घाटमपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों से होकर गुजरेगा और आगे चलकर भोपाल (मध्य प्रदेश) तक कनेक्टिविटी देगा।


