भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, त्याग, तपस्या और पार्टी के प्रति अटूट विश्वास के बल पर ही भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में लगातार सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
अंबाला में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता। एक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर जितनी अधिक मेहनत करता है, उसी की बदौलत पार्टी चुनावों में जीत हासिल करती है और सत्ता तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही भाजपा ने केंद्र और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए देश को नई दिशा दे रहे हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किए गए सुशासन और पारदर्शिता के मॉडल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।
डा. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला और मंडल स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन शिविरों में सक्रिय भूमिका निभाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकार और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प को साकार करना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में अंबाला जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना होगा कि वे अपने-अपने बूथों पर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और हर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही पार्टी की सफलता का आधार है।
Breaking News
- हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र
- प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी
- बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला
- देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली
- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर
- स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक, व्यवस्थाओं की करी समीक्षा


