Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋਂ 5,600 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲੀ ਬੈਗਾਂ ਦੀ ਵੰਡ; ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ

    November 28, 2026

    ਮੇਰਾ ਘਰ ਮੇਰੇ ਨਾਮ’ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਈਸਾਪੁਰ ਦੇ 200 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਮਾਲਕੀ ਹੱਕ

    November 28, 2026

    ਧੂਰੀ ਨੇਤਰ ਬੈਂਕ ਸੰਮਤੀ ਅਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਸਭਾ ਨੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾ 39ਵਾਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਮੁਫ਼ਤ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋਂ 5,600 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲੀ ਬੈਗਾਂ ਦੀ ਵੰਡ; ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ
    • ਮੇਰਾ ਘਰ ਮੇਰੇ ਨਾਮ’ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਈਸਾਪੁਰ ਦੇ 200 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਮਾਲਕੀ ਹੱਕ
    • ਧੂਰੀ ਨੇਤਰ ਬੈਂਕ ਸੰਮਤੀ ਅਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਸਭਾ ਨੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾ 39ਵਾਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਮੁਫ਼ਤ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ
    • ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਭਾਰਤੀ ਚੌਕਬਾਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਨਿਰਵਿਰੋਧ ਚੁਣੇ ਗਏ ਪ੍ਰਧਾਨ
    • ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਹ-2026 ਤਹਿਤ ਸੁਖਦੇਵ ਮਾਦਪੁਰੀ ਯਾਦਗਾਰੀ ਸਮਾਗਮ ਅਤੇ ਸਾਹਿਤਕ ਵਿਚਾਰ-ਚਰਚਾ ਕਰਵਾਈ ਗਈ
    • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸਬੰਧੀ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ 2 ਅਤੇ 3 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਮੀਟ, ਅੰਡੇ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੀਆਂ
    • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਘੋੜਸਵਾਰੀ ਮੇਲਾ-3 ਦੇ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਪੱਲਣਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਿਰਕਤ
    • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ 650ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ: ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 29 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਵਾਰਾਣਸੀ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਮਹਾਨ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ
    Sunday, November 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग,
    Haryana

    पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग,

    June 21, 20267 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर आज पंचकूला योगमय नजर आया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में हजारों नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह को विशेष अंतरराष्ट्रीय स्वरूप तब मिला, जब हरियाणा में अध्ययनरत एवं कार्यरत 16 मित्र देशों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भागीदारी की।

    इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित रहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरित योग अभियान को और गति देते हुए परेड ग्राउंड परिसर में पौधारोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा योग आयोग, पतंजलि योग संस्थान, भारतीय योग संस्थान और एनर्जेटिक योग संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। यह उस सनातन दर्शन का उत्सव है जो वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए ‘‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’’ के व्यापक संकल्प को साकार कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज दुनिया वास्तव में एक ग्लोबल विलेज बन चुकी है। ऐसे समय में योग सम्पूर्ण मानवता को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पंचकूला की इस पावन धरती पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हरियाणा में अध्ययनरत एवं कार्यरत 16 मित्र देशों-अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, एस्वातिनी, गाम्बिया, इराक, आइवरी कोस्ट, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, दक्षिण सूडान, सीरिया, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार रूप प्रदान किया। उनकी सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि योग सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से परे सम्पूर्ण मानवता को एक सूत्र में जोड़ने की क्षमता रखता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व भारत की इस अमूल्य विरासत का सम्मान कर रहा है। इसे हमारे ऋषि-मुनियों ने तप, साधना और ज्ञान के माध्यम से मानव मात्र को समर्पित किया था। आज यह संयुक्त राष्ट्र के मंच से लेकर दुनिया के लगभग हर देश तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग है’। यह थीम वर्तमान समय में और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्वभर में अधिक आयु के लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस अधिक आयु में व्यक्ति स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बना रहे, इसके लिए योग अत्यंत सहायक है।

    उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक ऐसी चुनौती का सामना कर रही है, जहां मानसिक तनाव, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और मोटापा जैसे रोग फैलते जा रहे हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पहले ही कह दिया था कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। आज आधुनिक विज्ञान भी यही बात स्वीकार कर रहा है। दुनिया भर में हुए अनेक शोध बताते हैं कि नियमित योग से तनाव कम होता है, रक्तचाप नियंत्रित रहता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आता है।

    उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि योग और प्राणायाम ने लाखों लोगों को मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान किया। जब पूरी दुनिया अनिश्चितता और भय से घिरी हुई थी, तब योग आशा का दीपक बनकर सामने आया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा खेलों, किसानों और वीर जवानों की धरती है। लेकिन, हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हरियाणा स्वस्थ जीवनशैली की भी अग्रणी भूमि बने। इसी लक्ष्य के तहत, आज डबल इंजन सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आयुष संस्थानों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से योग को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अहवान किया कि वे आधुनिक जीवन की दौड़ में अपने स्वास्थ्य को पीछे न छोडें और प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग अभ्यास अवश्य करें।

    उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ नागरिक, जागरूक समाज और संतुलित जीवन मूल्य भी जरूरी हैं। जिस राष्ट्र के नागरिक स्वस्थ होंगे, वही राष्ट्र समृद्ध होगा और जिस राष्ट्र के युवा ऊर्जावान होंगे, वही राष्ट्र विश्व का नेतृत्व करेगा। हमें भारत को ऐसा ही राष्ट्र बनाना है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि योग को एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य पोर्टल तथा संजीवनी योग प्रोग्राम का शुभारम्भ किया। इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा योग आयोग की त्रैमासिक पत्रिका ‘योगमय हरियाणा’ एवं सामान्य योग प्रोटोकॉल पुस्तिका के साथ-साथ योग गुरु स्वामी रामदेव जी की पुस्तक ‘योगर्षियोगनिघण्टुः’ का भी विमोचन किया।

    कार्यक्रम के दौरान हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा0 जयदीप आर्य द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इसमें आईटीबीपी, सीआरपीएफ और पुलिस जवानों, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला, स्कूल और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, आम नागरिकों और विभिन्न योग संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

    योग दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हजारों वर्ष पुरानी योग हमारी भारतीय संस्कृति की एक अनमोल देन है। आज योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने और तनावमुक्त जीवन जीने का एक सरल तरीका बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को पूरे विश्व में नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा, तनाव और गलत जीवनशैली हमारे समाज के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। योग हमें इन समस्याओं से दूर रहने और स्वस्थ, खुशहाल जीवन जीने की राह दिखाता है। इसलिए योग युक्त-नशामुक्त हरियाणा का संकल्प आज के समय में बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, खेल संस्थानों और ग्राम पंचायतों में योग को जन आंदोलन बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

    स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा ने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा सहित पूरे देश में योग के प्रति जनमानस में जो उत्साह और जागरूकता देखने को मिल रही है वह भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, परन्तु स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की पद्धति है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए हरियाणा सरकार ने योग को कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर हर नागरिक की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया है।

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसमेर सिंह बंजारा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, आयुष विभाग के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा, एडीजीपी, सीआईडी श्री सौरव सिंह, पुलिस आयुक्त श्री पंकज नैन, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भण्डारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    ਪੰਚਕੂਲਾ ‘ਚ CM ਨਾਇਬ ਸੈਣੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ; ਆਸ਼ਰਮ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ

    November 27, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई नई पहचान, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

    November 16, 2026

    फरीदाबाद के विकास को मिली नई रफ्तार, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया शिलान्यास

    November 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋਂ 5,600 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲੀ ਬੈਗਾਂ ਦੀ ਵੰਡ; ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ

    November 28, 2026

    ਮੇਰਾ ਘਰ ਮੇਰੇ ਨਾਮ’ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਈਸਾਪੁਰ ਦੇ 200 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਮਾਲਕੀ ਹੱਕ

    November 28, 2026

    ਧੂਰੀ ਨੇਤਰ ਬੈਂਕ ਸੰਮਤੀ ਅਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਸਭਾ ਨੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾ 39ਵਾਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਮੁਫ਼ਤ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ

    November 28, 2026

    ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਭਾਰਤੀ ਚੌਕਬਾਲ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਨਿਰਵਿਰੋਧ ਚੁਣੇ ਗਏ ਪ੍ਰਧਾਨ

    November 28, 2026

    ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਹ-2026 ਤਹਿਤ ਸੁਖਦੇਵ ਮਾਦਪੁਰੀ ਯਾਦਗਾਰੀ ਸਮਾਗਮ ਅਤੇ ਸਾਹਿਤਕ ਵਿਚਾਰ-ਚਰਚਾ ਕਰਵਾਈ ਗਈ

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋਂ 5,600 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਕੂਲੀ ਬੈਗਾਂ ਦੀ ਵੰਡ; ਹੋਣਹਾਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ

    November 28, 2026

    ਮੇਰਾ ਘਰ ਮੇਰੇ ਨਾਮ’ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਈਸਾਪੁਰ ਦੇ 200 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਮਾਲਕੀ ਹੱਕ

    November 28, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.