पंचकूला के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की टेस्ट रेंज में आज रविवार को उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया
विस्फोट के बाद उठे धुएं और रेत के विशाल गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा गया। परीक्षण के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा
रामगढ़ टेस्ट रेंज में इससे पहले भी कई बार बम और गोला-बारूद के परीक्षण होते रहे हैं, लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने पहली बार विस्तृत एडवाइजरी जारी कर आसपास के लोगों को पहले से सतर्क किया था
प्रशासन ने परीक्षण से पहले भानु और बिल्ला गांवों को स्प्लिंटर डेंजर जोन घोषित करते हुए लोगों को घरों के भीतर रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी थी
परीक्षण सुबह 11:15 बजे किया गया। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धमाके के बाद धुएं और रेत का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया
स्थानीय लोगों ने भी दूर से धुएं के बादल और उड़ती रेत को देखा


