Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा
    • बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना
    • बेटियां देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    • हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा
    • धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कुरुक्षेत्र को बाईपास के रूप में जीवनरेखा देने पर बहुत-बहुत आभार : नायब सिंह सैनी
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੌਸਮ ਨੇ ਬਦਲਿਆ ਰੰਗ : ਗੜੇਮਾਰੀ, ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਅਤੇ ਮੀਂਹ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਰਾਹਤ, ਤਾਪਮਾਨ ਆਮ ਨਾਲੋਂ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗ ਗਿਆ
    Sunday, May 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Haryana

    धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज की अटूट वीरता और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि सिख एक बहादुर कौम है, जिसने धर्म की रक्षा के लिए सिर तो कटा दिए, लेकिन कभी झुके नहीं। उनकी इस महान विरासत, कुर्बानियों और वीरता पर आज हर भारतवासी गर्व महसूस करता है।

    मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सिख संगत द्वारा आयोजित उनके (मुख्यमंत्री) धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिख संगत ने मुख्यमंत्री को कृपाण व सरोपा भी भेंट कर सम्मानित किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक, सभी गुरुओं ने हमें सेवा, समानता और साहस का मार्ग दिखाया है। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी और चारों साहिबजादों का बलिदान भारत को बचाने की इसी महान गुरु परंपरा का हिस्सा है।

    मोदी सरकार के नेतृत्व में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का किया गया है संरक्षण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के भीतर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत श्री आनंदपुर साहिब-श्री फतेहगढ़ साहिब-श्री चमकौर साहिब-फिरोजपुर-अमृतसर-खटकड़ कलां-कलानौर-पटियाला विरासत सर्किट के विकास को हरी झंडी दी है। इसके अलावा, डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब गलियारे का उद्घाटन और अमृतसर से श्री नांदेड़ साहिब तक विशेष हवाई सेवा की शुरुआत भी केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कदमों में शामिल है। साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा के साथ ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है।

    हरियाणा में गुरुओं के नाम पर शैक्षणिक संस्थान और बुनियादी ढांचे का किया जा रहा है विकास

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिख समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर और टोहाना-जींद-धमतान साहिब रोड का नाम ‘श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग’ रखा गया है। असंध के कॉलेज का नाम सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर और लखनौर साहिब में माता गुजरी जी के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन और यादगारी गेट का निर्माण किया गया है। साथ ही, यमुनानगर के लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है।

    ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ से तीर्थयात्रियों को मिली है बड़ी राहत

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत श्री हजूर साहिब (नांदेड़), श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र तथा सिरसा से श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए दो विशेष ट्रेनें भी रवाना की गई हैं।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों के महान सिद्धांतों, आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करने के लिए निरंतर काम करती रहेगी।

    इस अवसर पर संत बाबा जसदीप सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी बी भारती, श्री राजेश सपरा, श्री राम निवास गर्ग, सरदार गुरुदेव सैनी, सरदार बलजीत सिंह, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व अन्य गणनान्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना

    May 30, 2026

    बेटियां देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    May 30, 2026

    हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.