लोकसभा कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज हर हाथ में जो तिरंगा देखा जा रहा है ये वो सपना है, जिसे 34 वर्ष पहले अमेरिका में देखा था। अमेरिका के नागरिक अपने देश के झंड़े को अपने घरों पर फहराते थे। तब मन में सपना बना कि हम भी अपने देश में ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए 10 वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़ी और साथियों के सहयोग से उसमें जीत भी दर्ज की। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वो राजनीति, जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराएं। ये वो संकल्प है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का रास्ता दिखाता है। तिरंगा हमारी पहचान है और वंदे मातरम हमारी आवाज है। वंदे मातरम को 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकसित हरियाणा की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है।
कुरुक्षेत्र के लिए जो भी मांगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वो सब दिया । इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने भी तिरंगा यात्रा को संबोधित किया। तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी की।


