Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

    June 3, 2026

    डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सैनी

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टीम भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
    • डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सैनी
    • मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टीम भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
    • हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा अभियान में देशभर में शीर्ष प्रदर्शन
    • हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से की भेंट, नहरी पानी सहित विभिन्न मांगें रखीं
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचकर दी शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    • ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲੜਨ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਖਿੱਚੀਆਂ
    Wednesday, June 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सैनी
    Haryana

    डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सैनी

    June 3, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डा. अर्चना गुप्ता को आशीर्वाद देकर भाजपा के झंडे को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने डा. अर्चना गुप्ता को नवदायित्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लो के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख साफ हो गया कि पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी।
    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के जोश को ठंडा कर दिया है। हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से तीसरी बार प्रदेश में नॉन स्टॉप सरकार बनाई है।
    नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की परम्परा रही है राज्यसभा सांसद सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष रहे उनके बाद यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को मिली। नायब सैनी ने कहा कि फिर उन्हें स्वयं संगठन का नेतृत्व करने का अवसर मिला और बाद में मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान की। अब यह जिम्मेदारी डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व ने आज भाजपा का झंडा डा अर्चना गुप्ता के हाथ में दिया है। डा. अर्चना गुप्ता इस झंडे को लेकर आगे बढेंगी और हम सभी उनके पीछे खड़े हैं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।
    नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे बढ़ाना है। सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने पानीपत की ऐतिहासिक भूमि से 23 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो रहे हैं। इस नारे ने लाखों बेटियों को जीवनदान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियां आकाश को छू रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि बेटियां निर्भर नहीं आत्मनिर्भर हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में डा अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बडी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी ने दी है। उन्होंने कहा कि यह एक पद नहीं, बल्कि काम करने की बड़ी जिम्मेदारी है। हम सभी मिलकर इस कारवां को मजबूत करते हुए डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ-साथ विकसित हरियाणा बनाने का काम करेंगे।
    नायब सैनी ने कहा कि जनता का विश्वास लगातार पीएम मोदी की नीतियों पर बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भयानक गर्मी में कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और भाजपा को एकतरफा जीत दिलाने का काम किया, इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां गरीब व्यक्ति को गरीबी से बाहर निकालने का काम कर रही है।
    सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा। कोराना काल में दिक्कतें आईं और काम रूके। अब वैश्विक युद्ध के कारण भी समस्याएं पैदा हुई, लेकिन हम सभी ने मिलकर देश को और प्रदेश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी एक ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा गांव-गांव, घर-घर और हर बूथ पर पहुंचेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े-बड़े संघर्षों और कार्यकर्ताओं की तपस्या व बलिदान से आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। हमारे कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम हैं भाजपा लगातार भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. कमला वर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि डा. कमला वर्मा प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहीं और अब लंबे समय बाद यह जिम्मेदारी डा. अर्चना गुप्ता को मिली है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. गुप्ता एक कदम आगे बढ़ेंगी और पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के कदम आगे बढ़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टीम भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

    June 3, 2026

    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा अभियान में देशभर में शीर्ष प्रदर्शन

    June 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

    June 3, 2026

    डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सैनी

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की टीम भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

    June 3, 2026

    हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, सौर ऊर्जा अभियान में देशभर में शीर्ष प्रदर्शन

    June 3, 2026

    हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से की भेंट, नहरी पानी सहित विभिन्न मांगें रखीं

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    डा. अर्चना गुप्ता ने विधिवत रूप से ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

    June 3, 2026

    डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों को छुएगी और हम सभी ध्वजवाहक के रूप में साथ खड़े हैं: नायब सैनी

    June 3, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.