Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
    • HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
    • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Chandigarh»*चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना चरण 15 जून से होगा प्रारंभ
    Chandigarh

    *चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना चरण 15 जून से होगा प्रारंभ

    June 11, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01.07.2026 के संदर्भ में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे गणना चरण (Enumeration Phase) के संबंध में आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़, सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी श्री अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस, नोडल अधिकारी (एसवीईईपी) श्री नवीन, डैनिक्स तथा नोडल अधिकारी (मीडिया एवं सोशल मीडिया) श्री राजीव तिवारी भी उपस्थित रहे।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5,16,427 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) डाउनलोड कर मुद्रित किए जा चुके हैं तथा वितरण के लिए तैयार हैं। गणना चरण 15 जून, 2026 से प्रारंभ होकर 14 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इस कार्य के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (AEROs), बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), बूथ स्तर अभिकर्ताओं (BLAs), BLO पर्यवेक्षकों तथा अन्य हितधारकों का व्यापक प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है।

    गणना चरण के दौरान BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण करेंगे। प्रत्येक मतदाता को प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रपत्र भरने में सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिन घरों में ताला बंद पाया जाएगा, वहां BLO प्रपत्र छोड़ देंगे तथा संग्रहण हेतु अलग-अलग तिथियों पर कम से कम तीन बार पुनः भ्रमण करेंगे।

    मतदाता विधिवत भरे हुए गणना प्रपत्र अपने संबंधित BLO को जमा कर सकते हैं अथवा ECINet मोबाइल ऐप एवं Voters’ Service Portal के माध्यम से ऑनलाइन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रस्तुत प्रपत्रों का सत्यापन संबंधित BLO द्वारा किया जाएगा।

    मतदाताओं से वर्ष 2002-03 में आयोजित पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित मैपिंग विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। यदि यह विवरण उपलब्ध नहीं है तो मतदाता अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी/नाना-नानी का विवरण प्रदान कर सकते हैं, जिनका नाम वर्ष 2002-03 के SIR अथवा हाल ही में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित वर्ष 2025-26 के SIR में दर्ज रहा हो। पूर्व SIR के अभिलेख मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चंडीगढ़ की वेबसाइट, ECINet मोबाइल ऐप तथा Voters’ Service Portal के माध्यम से खोजे जा सकते हैं। हालांकि, यदि मैपिंग विवरण उपलब्ध नहीं है तो भी गणना प्रपत्र स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे मतदाताओं का नाम प्रारूप निर्वाचक नामावली (Draft Electoral Roll) में शामिल रहेगा।

    ऐसे पात्र निवासी जिनका नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 (Form-6) प्रस्तुत कर सकते हैं। इन आवेदनों पर प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के पश्चात दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान कार्रवाई की जाएगी।

    मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके बूथ स्तर अभिकर्ताओं (BLAs) से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने, मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा कराने में सहयोग देने तथा पात्र लेकिन अपंजीकृत निवासियों के साथ-साथ मृत, स्थानांतरित, दोहराव वाले अथवा अन्यथा अपात्र मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

    निर्वाचन विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ सभी मतदाताओं, राजनीतिक दलों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य हितधारकों से अपील करता है कि वे गणना चरण में सक्रिय रूप से भाग लें तथा पूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

    किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए मतदाता अपने संबंधित BLO से संपर्क कर सकते हैं, ECINet पर उपलब्ध “Book a Call” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं, जो पुनरीक्षण अवधि के दौरान चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी। नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र (Help Desks) भी स्थापित किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!

    August 30, 2026

    बल्क मार्केट मामले में NGT ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव को किया तलब

    August 29, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: चंडीगढ़ के युवाओं और दिग्गज खेल हस्तियों ने “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ” में बढ़-चढ़कर लिया भाग

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.