प्रतिभावान और तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं से आह्वान करता हूं कि आप खादी और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में नए आइडियाज के साथ आगे आएं। आप खादी की आधुनिक डिजाइनिंग, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग में नए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि आपके भीतर कुछ नया करने का जुनून है, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। हमारी सरकार आपको हर संभव वित्तीय, प्रशासनिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज का यह खादी रोजगार उत्सव इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार की नीतियां जन-हितकारी हों। जब नेतृत्व दूरदर्शी हो। और जब जनता का परिश्रम साथ जुड़ जाए, तब विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि खादी को अपनाएंगे। स्वदेशी को बढ़ावा देंगे। स्थानीय उत्पादों को सम्मान देंगे। रोजगार सृजन के इस अभियान में भागीदार बनेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047‘ के सपने को साकार करने में अपना योगदान देंगे।
इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक कपूर वाल्मीकि, विधायक रणधीर पनिहार, विधायक कंवर सिंह यादव, खादी बोर्ड के अध्यक्ष मनोज गोयल, जे सारवान, पूर्व मंत्री जे पी दलाल, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, सिवानी नगर पालिका चेयरपर्सन वंदना केडिया सहित अन्य गणमान् मौजूद रहे।


