दिल्ली
*जल शक्ति मंत्रालय की बैठक के बाद सांसद कार्तिकेय शर्मा का बयान*
बैठक में सभी सांसदों ने अपने क्षेत्र का पक्ष रखा
प्रधानमंत्री के अनुसार हर घर जल पहुंचने का जो बीड़ा उठाया गया है उसकी गति मिलेगी
*कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा एसवाईएल के बयान को लेकर सांसद कार्तिकेय शर्मा का जवाब*
यह विडंबनीय है कि एक ऐसा समय था जब हरियाणा , पंजाब और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी
सभी जगह कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी कुछ नहीं कर पाई
मौजूदा सरकार में सुप्रीम कोर्ट के अंदर एक सार्थक निर्णय तक ले जाने का काम मौजूदा सरकार ने किया है
दीपेंद्र हुड्डा का बयान विडंबनीय है कि जब कांग्रेस सरकार थी तब इन्होंने कुछ नहीं किया और अब मुद्दा बनाते हैं
मौजूदा सरकार इस मुद्दे को लेकर कटिबध और संवेदनशील है
इस मुद्दे पर कांग्रेस को कोई राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए
—-
*खाटूश्याम श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी रेल मांग को संसद में उठाने पर सांसद कार्तिकेय शर्मा का बयान*
मेरे पास बहुत समय से यह जानकारी आ रही थी तो इसलिए मैंने ट्रेन का यह मुद्दा संसद में रखा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी इस मुद्दे पर बात की है
हमें पूर्ण रूप से विश्वास है अश्विनी वैष्णव जल्द इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करेंगे
यह केवल रेल सुविधा का विषय नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था, आमजन की सुविधा और हमारे वीर सैनिकों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है


