Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

    August 30, 2026

    ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

    August 30, 2026

    ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ
    • ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ
    • ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ
    • आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!
    • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
    • केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
    • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाया, ये ही हैं हमारे रोल माडल- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
    Haryana

    कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाया, ये ही हैं हमारे रोल माडल- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

    August 26, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में संपन्न हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने कुल 13 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से 7 स्वर्ण पदक अकेले हरियाणा के माटी के लाल और बेटियों ने हासिल किए हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति अटूट निष्ठा से पूरे विश्व में भारत और हरियाणा की धाक जमा दी है। उन्होंने कहा कि बेटियों द्वारा जीते गए इन पदकों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया है और ये खिलाड़ी पूरे देश व प्रदेश के लिए रोल मॉडल हैं।

    मंत्री आज पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कामनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे।

    *’मिशन ओलंपिक 2036: विजयी भव’ की शुरुआत*

    खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘मिशन ओलंपिक 2036: विजयी भव’ की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर सर्वश्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश का खेल बजट बढ़ाकर 850 करोड़ रुपये कर दिया गया है। हमारे चैंपियन खिलाड़ी न केवल आगामी ओलंपिक में रिकॉर्ड पदक जीतेंगे, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    *खेल ढांचे का सुदृढ़ीकरण और इंश्योरेंस कवर*

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 36,000 करोड़ रुपये के खेल बजट की तर्ज पर हरियाणा में भी आगामी एक वर्ष में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। राज्य के प्रत्येक जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा। खिलाड़ियों की तकनीक में सुधार और आधुनिक प्रशिक्षण के लिए विश्वस्तरीय विदेशी कोचों की व्यवस्था की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के करियर में चोट (इंजरी) के जोखिम को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रत्येक खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस कवर देने का फैसला किया है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अभ्यास जारी रख सकें।

    उन्होंने कहा कि अर्जुन अवॉर्डियों और ओलंपिक पदक विजेताओं को नई खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार सस्ते ब्याज दर पर 5 करोड़ रुपये तक का लोन मुहैया कराएगी।

    मंत्री ने राज्य के जमीनी खेल मॉडल की सराहना करते हुए बताया कि 8 साल की उम्र से बच्चे खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण शुरू करते हैं, 18 साल तक रेजिडेंट नर्सरियों का हिस्सा बनते हैं, और फिर ‘टॉप्स’ (TOPS) व ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से वैश्विक मंचों तक पहुंचकर देश का मस्तक ऊंचा करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की श्रेष्ठ खेल नीति, मिट्टी के शौर्य और खिलाड़ियों के जज्बे के बल पर आज कॉमनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक खेलों में भारत का डंका बज रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

    August 30, 2026

    ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

    August 30, 2026

    ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ

    August 30, 2026

    आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!

    August 30, 2026

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

    August 30, 2026

    ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.