*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650 वें प्रकाश पर्व को लेकर बैठक शुरू हुई*
मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी की आज हुई पहली बैठक
पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में कमेटी के सदस्य कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ,कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा ,डॉ अरविंद शर्मा ,महिपाल सिंह ढांडा और रणबीर सिंह गंगवा समेत तमाम नेता मौजूद रहे
संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650 वें प्रकाश पर्व को समरसता संकल्प अभियान के तौर पर मनाने के लिए सरकार ने 105 सदस्यीय कमेटी गठित की है
*कमेटी की बैठक के हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दी जानकारी*
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650 वें प्रकाश पर्व को देश भर में मनाया जा रहा है
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास जी के 650 वें प्रकाश पर्व को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है
सीएम ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की वाणी को जब आज भी हम सुनते हैं तो वह हमारा मार्गदर्शन करती है
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650 वां प्रकाश पर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाने का अवसर मिला है– सीएम
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र स्थली वाराणसी से पवित्र मिट्टी के कलश रवाना हुए थे
सीएम ने कहा हरियाणा के गुरुग्राम से कलश यात्रा पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिले और मंडलों के लिए में जा रही है
सीएम ने कहा कि गुरु रविदास की जन्म भूमि की पवित्र मिट्टी हर वार्ड और हर घर तक जाएगी
सीएम ने कहा कि 650 में प्रकाश पर्व को मानने को लेकर जो कमेटी बनी है उसकी आज पहली बैठक आयोजित की गई थी
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने साल भर में जो कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनकी पूरी जानकारी दी है
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार में सुझाव दिया है और कहा है संत शिरोमणि रविदास जी के प्रकाश पर्व के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में 17 फरवरी 2027 को किया जाए — सीएम
सीएम ने कहा बहुत महत्वपूर्ण सुझाव कमेटी के सभी सदस्यों ने दिए हैं
सीएम ने कहा आज कमेटी की पहली बैठक में तमाम विषयों पर की चर्चा की गई है और अगली बैठक में भी सुझाव लिए जाएंगे और कार्यक्रम पर चर्चा होगी
*संत शिरोमणि रविदास जी के प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों को चुनाव से जोड़ने के विपक्ष के बयान पर सीएम नायब सिंह सैनी का पलटवार*
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा विपक्ष की संकुचित सोच बन चुकी है
सीएम ने कहा कि इस मामले को विपक्ष को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए
संत शिरोमणि गुरु रविदास सर्व समाज और सभी वर्गों के हैं
विपक्ष को इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से बाहर आना चाहिए
सीएम ने कहा विपक्ष के बयान पर आपत्ति और कोई टिप्पणी नहीं करूंगा
हाथ जोड़कर विपक्ष से केवल अनुरोध करूंगा इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करें बल्कि वह सहयोग करें– सीएम


