Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर श्रीशंकर को बधाई दी

    July 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

    July 30, 2026

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ को बधाई दी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर श्रीशंकर को बधाई दी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की
    • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ को बधाई दी
    • कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पवित्र कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
    • भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी
    • पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं के साथ संवाद किया
    • एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम कर रहा: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पवित्र कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
    Haryana

    कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पवित्र कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

    July 30, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को जन-जन का उत्सव बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा के गुरुग्राम आगमन पर यात्रा का श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में सर्वसमाज का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी से पवित्र कलश एवं गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर गुरुग्राम पहुंचा।

    इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व मेयर मधु आजाद, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

    इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह यात्रा समाज को उनके विचारों से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।

    *यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हुआ पवित्र कलश यात्रा का भव्य स्वागत*

    गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एंबिएंस मॉल से प्रारंभ होकर यात्रा शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक, सोहना चौक, प्रेम मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़, सेक्टर-4-7 होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया तथा गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    *गुरुग्राम से पूरे हरियाणा में पहुंचेगी गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी*

    वाराणसी से लाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एवं कलश का गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश को माता शीतला देवी मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। इसके उपरांत 4 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के करकमलों से यह पवित्र मिट्टी प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद सभी जिलों में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस पवित्र मिट्टी का उपयोग किया जाएगा, ताकि संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 30, 2026

    एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम कर रहा: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

    July 30, 2026

    पर्यावरण संरक्षण आज केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर श्रीशंकर को बधाई दी

    July 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

    July 30, 2026

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ को बधाई दी

    July 30, 2026

    कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पवित्र कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

    July 30, 2026

    भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर ₹220 करोड़ की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेडेशन परियोजना को मंजूरी दी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक जीतने पर श्रीशंकर को बधाई दी

    July 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के सांसदों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

    July 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.