कैप्टेन अमरिंदर सिंह पर दिए गए बयान पर भूपिंदर सिंह हुड्डा पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि मेरा बातों का मतलब इतना है कि मैं उनके साथ बहुत समय से हूँ। हमारी रोजाना ही बात होती है और आज भी उनके रिश्तेदार के मृत्यु के सिलसिले में फोन पर बात हुई थी।
हरियाणा में रोजाना ही कोई न कोई क्राइम होता है, आप मीडिया खुद इसकी रोहना रिपोर्ट कर रहे हैं। हरियाणा में क्राइम बढ़ा है। मैं सरकार को कहना चाहूंगा कि अगर उन्हें लगता है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ठीक है तो क्यों न आप एक विशेष विधानसभा सेशन बुलाए और हरियाणा में हो रहे क्राइम पर चर्चा करें।
SYL का फैसला SC दे चुकी है पर इसके बाद भी हरियाणा सरकार की हिम्मत नहीं हो रही है कि ये पंजाब से अपने हिस्से का पानी मांग सकें। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में आदेश दे चुका है इसके बाद भी हरियाणा सरकार कुछ नहीं कर रही है।
पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी: हुड्डा
मेनिफेस्टी में हरियाणा सरकार ने वादा किया था कि हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना की तहत पैसे दिए जाएगे पर आज वो इसमें कुछ न कुछ बदलाव करते जा रहे हैं।
आज 12 साल बाद हरियाणा सरकार को याद आया कि हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मान देना है।


