Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प
    • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन
    • ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 154 ਹੋਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ : ਸੀਐਮ ਮਾਨ
    • ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਜਹਾਜ਼ ਦਾ ਹਾਈਜੈਕ ਹੋਣ ਦਾ ਅਲਰਟ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬਦਲਿਆ ਰੂਟ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਂਚ ਲਈ ਵੱਖਰੀ ਥਾਂ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਜਹਾਜ਼
    • ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਵਿਰੁੱਧ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਥਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੇ ਸਾਰੇ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों से दबाव को प्रदर्शन में बदलने, प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और अवसर को उपलब्धि में बदलने का आह्वान किया
    National

    केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों से दबाव को प्रदर्शन में बदलने, प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और अवसर को उपलब्धि में बदलने का आह्वान किया

    September 8, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को आज नई दिल्ली में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उपस्थित थे।

    डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, खेल सचिव हरि रंजन राव और दल प्रमुख सहदेव यादव के साथ, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति में एशियाई खेलों से पहले भारतीय दल की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया।

    इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने भारतीय खिलाड़ियों से दबाव को प्रदर्शन में बदलने, प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और अवसरों को उपलब्धियों में बदलने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा दल एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करेगा और देश का गौरव बढ़ाएगा।”

    उन्होंने भारतीय दल के प्रदर्शन पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “खेल एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सफलता केवल खिलाड़ी के लिए ही गर्व का विषय नहीं होती—खिलाड़ी की सफलता राष्ट्र की सफलता होती है। आज हमारा 503 सदस्यीय दल एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

    भारतीय खेलों में बढ़ती प्रतिभा और युवा खिलाड़ियों के उभरने को उजागर करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “हमारे 503 खिलाड़ियों में से 300 से अधिक खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में भाग ले रहे हैं। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।”

    ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा, “हमने खुले ट्रायल, स्वतंत्र पर्यवेक्षकों और कैमरा निगरानी के माध्यम से पारदर्शी और योग्यता-आधारित चयन सुनिश्चित किया है। पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण पदक जीते थे; इस बार हमारे पदकों की संख्या में 35 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। मैं अपने सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को शुभकामनाएं देता हूं।”

    भारतीय खेलों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के नए अवसर और मार्ग खोले हैं।

    उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 2036 है—जब तक हम ओलंपिक की मेजबानी करेंगे, तब तक हमें 2036 तक विश्व मंच पर मजबूती से अपनी जगह बना लेनी है। यह 10 वर्ष की योजना है, जिसके तहत खेल अवसंरचना में सुधार के लिए 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है।”

    इस अवसर पर डॉ. पी.टी. उषा ने कहा, “खेल की यात्रा केवल पदकों से नहीं, बल्कि सपनों से मापी जाती है। हम भारत के प्रतिनिधि के रूप में यात्रा कर रहे हैं। यह हमारे लिए जिम्मेदारी भी है और सौभाग्य भी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से मैं माननीय प्रधानमंत्री और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करना चाहती हूं।”

    एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल जापान में विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा। 503 सदस्यीय भारतीय दल में खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। इनमें 300 से अधिक खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहे हैं, जो भारतीय खेलों में बढ़ती प्रतिभा और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ को रेखांकित करता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल भवन में डीएआरपीजी कार्यालय में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

    October 5, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

    October 14, 2026

    ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.