Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
    • केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
    • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया
    • उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ
    • कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन
    • नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    • कांग्रेस सरकार ने 10 साल में केवल 86 हजार सरकारी नौकरियां जबकि बीजेपी की सरकार में 2 लाख से अधिक नौकरी दी : सीएम नायब सिंह सैनी
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी के साथ सी-डॉट के 43वें स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई
    National

    केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी के साथ सी-डॉट के 43वें स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई

    August 25, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    यह दुनिया में सबसे बेहतरीन काम है जो कोई भी कर सकता है।”

    स्थापना दिवस समारोह का आयोजन “बियॉन्ड कनेक्टिविटी: सिक्योर, ट्रस्टेड एंड इंटेलिजेंट कम्यूनिकेशन” विषय पर आधारित एक दिवसीय सम्मेलन के तहत किया गया। इसमें उभरती प्रौद्योगिकियों और बदलते संचार परिदृश्य पर विचार-विमर्श करने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और शिक्षाविद एक साथ मंच पर आए।

    इस तकनीकी सम्मेलन में दूरसंचार के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तीन क्षेत्रों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए: साइबर सुरक्षा, 6जी संचार और क्वांटम सुरक्षित संचार। साइबर सुरक्षा सत्रों में आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रोफेसर मनोज सिंह गौर और माइक्रोसॉफ्ट के भारत एवं दक्षिण एशिया के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री मंदार कुलकर्णी शामिल हुए। 6जी सत्रों में आईआईएससी बेंगलुरु के प्रोफेसर चंद्र आर. मूर्ति, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर आर. डेविड कोइलपिल्लई और टीएसडीएसआई के महानिदेशक श्री ए.के. मित्तल ने भाग लिया। वहीं क्वांटम सुरक्षित संचार सत्रों में राष्ट्रीय क्वांटम मिशन की विशेषज्ञ समिति की सदस्य प्रोफेसर रूपमंजरी घोष, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, यूएसए के ईसीई व एप्लाइड फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर तथा ईसीई विभाग के अंतरिम अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम कुमार और एनसीआईआईपीसी के उप महानिदेशक श्री आशीष कुमार मिश्रा ने अपने विचार रखे। इन सत्रों का समापन सी-डॉट के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार दलेला द्वारा साइबर सुरक्षा खंड और सी-डॉट के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप कृष्णस्वामी द्वारा क्वांटम सिक्योर कम्युनिकेशन सेगमेंट के मुख्य निष्कर्षों एवं महत्वपूर्ण विचारों को साझा करने के साथ हुआ।

    इस अवसर पर बोलते हुए, सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा, “पिछले 42 वर्षों में सी-डॉट की यात्रा राष्ट्र के लिए स्वदेशी तकनीकों को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता से संचालित रही है। जैसे-जैसे दूरसंचार पारंपरिक कनेक्टिविटी से आगे बढ़ रहा है, हमारा ध्यान सुरक्षित, विश्वसनीय और इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम की ओर केंद्रित हो रहा है। साइबर सुरक्षा, क्वांटम-सुरक्षित संचार, 6जी और अन्य उभरते क्षेत्रों में अपने काम के माध्यम से, सी-डॉट भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    वर्षों से, सी-डॉट ने भारत के टेलीकॉम सेक्टर में बदलाव लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसने ग्रामीण कनेक्टिविटी, भारतनेट, 4जी और 5जी प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अगली पीढ़ी के नेटवर्क, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेटवर्क प्रबंधन प्रणालियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। इसके अलावा, सी-डॉट 6जी और अन्य उभरते क्षेत्रों में भी खोजपूर्ण अनुसंधान कर रहा है, जो भारत को एक वैश्विक प्रौद्योगिकी अग्रज बनाने के दृष्टिकोण में अपना योगदान दे रहा है।

    43वें स्थापना दिवस का यह समारोह स्वदेशी अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने तथा एक सुरक्षित, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल संचार इकोसिस्टम के विकास में योगदान देने की सी-डॉट की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। अपने 43वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, सी-डॉट ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण और भारत को अगली पीढ़ी की विश्वसनीय कनेक्टिविटी में एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने की आकांक्षा के अनुरूप 6जी, क्वांटम-सुरक्षित संचार और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में अपने अनुसंधान एवं विकास प्रयासों को जारी रखे हुए है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.