Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प
    • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन
    • ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 154 ਹੋਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ : ਸੀਐਮ ਮਾਨ
    • ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਜਹਾਜ਼ ਦਾ ਹਾਈਜੈਕ ਹੋਣ ਦਾ ਅਲਰਟ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬਦਲਿਆ ਰੂਟ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਂਚ ਲਈ ਵੱਖਰੀ ਥਾਂ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਜਹਾਜ਼
    • ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਵਿਰੁੱਧ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਥਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੇ ਸਾਰੇ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने भारत इनोवेट्स 2026 पर स्मारक पुस्तक का विमोचन किया
    National

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने भारत इनोवेट्स 2026 पर स्मारक पुस्तक का विमोचन किया

    September 9, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा के केंद्र में हमेशा नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता को रखा है। केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ पर स्मारक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे जिसमें भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के तत्वावधान में 14 से 16 जून 2026 तक फ्रांस के नीस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ के पहले संस्करण का दस्तावेजीकरण किया गया है।

    श्री जोशी ने कहा कि भारत इनोवेट्स प्रधानमंत्री के इस विजन का प्रतीक है, जो युवा नवोन्मेषकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और वैश्विक हितधारकों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। भारत इनोवेट्स जैसी पहल युवा भारत के आत्मविश्वास और आकांक्षाओं को दर्शाती है तथा देश के उच्च शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े इकोसिस्टम की क्षमता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इनोवेट्स ने यह प्रदर्शित किया कि युवा प्रतिभा को यदि अवसरों, उद्योग जगत और वैश्विक नेटवर्क से जोड़ा जाए, तो वे क्या कुछ हासिल कर सकते है।

    इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने विकसित भारत के विजन को पूरा करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मंत्री महोदय ने आगे कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुसंधान, नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी गई है तथा भारत इनोवेट्स जैसी पहल ने इन प्राथमिकताओं को वास्तविक परिणामों में बदलने का एक मंच उपलब्ध कराया है।

    इस पुस्तक में ‘भारत इनोवेट्स’ की उस यात्रा वर्णन है जिसमें देश भर से बेहतरीन डीप-टेक नवोन्मेषकों की खोज और चयन से लेकर नीस में उनके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन तक की यात्रा का उल्लेख है। यह इस पहल से होने वाली सहभागिता, बातचीत और परिणामों को भी दर्ज करती है।

    भारत इनोवेट्स शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े इकोसिस्टम से उभरने वाले उच्च-क्षमता वाले डीप-टेक नवाचारों की पहचान करना और उन्हें पोषित करना है। यह पहल नवोन्मेषकों को उद्योग, निवेशकों और अन्य हितधारकों से जोड़ने, प्रौद्योगिकी को वास्तविक रूप में उपयोग में लाने की प्रक्रिया को तेज करने और वैश्विक बाजारों तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं तक पहुंच प्रदान करने का प्रयास करती है।

    ‘भारत इनोवेट्स’ प्रयोगशाला से बाजार और परिसर से दुनिया तक एक निर्बाध मार्ग तैयार करना चाहता है। इसके पहले संस्करण में पूरे भारत से 120 डीप-टेक स्टार्टअप और इनोवेटर्स तथा 45 अनुसंधान परियोजनाओं को एक मंच पर लाया गया, और उन्हें अपनी तकनीकों का प्रदर्शन करने, उद्योग और निवेशकों के साथ जुड़ने तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग व बाजार के अवसरों की तलाश करने के अवसर प्रदान किए गए।

    यह स्मारक पुस्तक इस यात्रा का दस्तावेजीकरण करती है और भारत के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, स्टार्टअप्स, उच्च शिक्षण संस्थानों और इकोसिस्टम के साझीदारों की वैज्ञानिक क्षमता, उद्यमशीलता की भावना और नवाचार क्षमता को रेखांकित करती है।

    हाइब्रिड मोड में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर, उच्च शिक्षा विभाग की सचिव सुश्री दीप्ति गौर मुखर्जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी बॉम्बे के निदेशक, वरिष्ठ शिक्षाविद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग तथा इन-स्पेस के प्रतिनिधि ऑनलाइन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल भवन में डीएआरपीजी कार्यालय में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

    October 5, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

    October 14, 2026

    ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.