Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प
    • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन
    • ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 154 ਹੋਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ : ਸੀਐਮ ਮਾਨ
    • ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਜਹਾਜ਼ ਦਾ ਹਾਈਜੈਕ ਹੋਣ ਦਾ ਅਲਰਟ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬਦਲਿਆ ਰੂਟ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਂਚ ਲਈ ਵੱਖਰੀ ਥਾਂ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਜਹਾਜ਼
    • ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਵਿਰੁੱਧ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮਰਥਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੇ ਸਾਰੇ ਅਦਾਰੇ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीआईएलआरएमपी 3.0 के लिए परिचालन दिशा-निर्देशों का शुभारंभ किया
    National

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीआईएलआरएमपी 3.0 के लिए परिचालन दिशा-निर्देशों का शुभारंभ किया

    September 10, 20265 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन में आयोजित एक हाइब्रिड कार्यक्रम के दौरान डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) 3.0 के परिचालन दिशानिर्देशों का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में देशभर के राज्यों के राजस्व एवं पंजीकरण मंत्रियों, प्रधान सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डीआईएलआरएमपी 3.0 ग्रामीण नागरिकों, किसानों और संपत्ति मालिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग (जीवन को आसान बनाने) बढ़ाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत में भूमि का संबंध भावनात्मक और पारिवारिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए भूमि से संबंधित सटीक और आसानी से उपलब्ध दस्तावेजीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “भूमि केवल जमीन का एक टुकड़ा नहीं है, यह हमारे किसानों का गौरव, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद और भावी पीढ़ियों की पहचान है।”

    श्री शिवराज सिंह चौहान ने रेखांकित किया कि डीआईएलआरएमपी के पिछले चरणों ने 99.90 प्रतिशत अधिकारों के अभिलेखों (आरओआर) और 97 प्रतिशत कैडस्ट्रल मैप्स का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण कर दिया है, साथ ही 99 प्रतिशत सब-रजिस्ट्रार ऑफिस (एसआरओ) का कंप्यूटरीकरण भी पूरा हो चुका है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि डीआईएलआरएमपी 3.0 अब अलग-अलग स्तर पर डिजिटलीकरण से आगे बढ़कर पूर्ण प्रणाली एकीकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए मानकों को और ऊंचा उठा रहा है, जिससे किसानों को संस्थागत ऋण आसानी से मिल सके और नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिले।

    इस अवसर पर बोलते हुए, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने रेखांकित किया कि डीआईएलआरएमपी 3.0 स्थानिक सटीकता, जियो-रेफरेंस्ड मैप और विभागों के बीच आसानी से काम करने की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करके पुरानी चुनौतियों का समाधान करेगा।

    भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने स्वागत भाषण दिया और दिशानिर्देशों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए कहा कि डीआईएलआरएमपी 3.0 भूमि प्रशासन के लिए एक एकीकृत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के निर्माण की दिशा में एक बदलाव का प्रतीक है। संयुक्त सचिव (एलआर) श्री पारिकिपांडला नरहरि ने तकनीकी संरचना और योजना के घटकों का विवरण देते हुए एक व्यापक प्रस्तुति दी।

    डीआईएलआरएमपी 3.0 के मुख्य बिंदु:

    जीआईएस-इनेबल्ड ‘लैंड स्टैक’: लैंड स्टैक एक एकीकृत डिजिटल फ़्रेमवर्क है जो जियो-रेफ़रेंस्ड कैडस्ट्रल मैप, अधिकारों का रिकॉर्ड, संपत्ति पंजीकरण और संबंधित अदालती मामलों जैसे भूमि से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को जीआईएस-आधारित डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से एक साथ लाएगा। यह भूमि से संबंधित विभिन्न प्रणालियों को आपस में जोड़ने और इंटरऑपरेबल तरीके से एक्सेस करने में सक्षम बनाएगा। इसके साथ ही, यह प्रत्येक राज्य को एपीआई के माध्यम से अपने विभिन्न भूमि संबंधी डेटासेट और प्रणालियों को एकीकृत करके अपना स्वयं का ‘लैंड स्टैक’ विकसित करने की सुविधा देगा। ये राज्य-स्तरीय लैंड स्टैक मिलकर एक ‘राष्ट्रीय लैंड स्टैक’ के निर्माण खंड बनेंगे, जिसे एक फ़ेडरेटेड तरीके से विकसित किया जाएगा। यह संबंधित अधिकारियों के पास डेटा का स्वामित्व और नियंत्रण बनाए रखते हुए, राज्यों के बीच निर्बाध सूचना के आदान-प्रदान को सक्षम करेगा।
    यूनिवर्सल भू-आधार – यूएलपीआईएन: देश के प्रत्येक भू-खंड को 14-अंकों का एक यूनिक आइडेंटिफायर प्रदान करता है, ताकि संपत्तियों की स्पष्ट एवं साफ पहचान स्थापित की जा सके और धोखाधड़ी को समाप्त किया जा सके।
    पंजीकरण सेवा केंद्र (आरएसके): पासपोर्ट सेवा केंद्रों से प्रेरणा लेते हुए, ज़्यादा भीड़-भाड़ वाले 75 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को डिजिटल कतार प्रबंधन और बेहतर सुविधाओं के साथ नागरिक-अनुकूल सेवा केंद्रों के रूप में आधुनिक बनाया जाएगा।
    पुराने रिकॉर्ड की स्कैनिंग: विरासत के अधिकारों की सुरक्षा और पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवादों को कम करने के लिए, जमीन और संपत्ति के पुराने रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से स्कैन करके डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।
    पंजीकरण रिपोजिटरी: यह पंजीकृत दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़ी देनदारियों या ऋण की जानकारी देने वाला एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो भूमि के स्वामित्व के सत्यापन, पुराने खरीद-बिक्री के इतिहास और संपत्ति से जुड़ी आवश्यक जांच को आसान बनाएगा।
    पेपरलेस राजस्व अदालतें: राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) का आधुनिकीकरण करके इसे सीधे भूमि रिकॉर्ड से जोड़ा जाएगा, ताकि लंबित मामलों की संख्या घटाई जा सके और म्यूटेशन से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी लाई जा सके।
    अर्बन लैंड मैपिंग (नक्शा): नक्शा (NAKSHA) पायलट प्रोजेक्ट में तेजी लाते हुए, सटीक और जीआईएस-आधारित शहरी भूमि अभिलेख तैयार किए जाएंगे और इसके तहत अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड (UrPro कार्ड) जारी किए जाएंगे।
    कार्यान्वयन एवं निगरानी

    डीआईएलारएमपी 3.0 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत केंद्रीय वित्तपोषण के साथ चरणबद्ध और प्रदर्शन-आधारित व्यवस्था के तहत लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया का प्रबंधन सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम की प्रगति की वास्तविक समय में निगरानी उन्नत डीआईएलआरएमपी-एमआईएस डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी, जिसकी देखरेख परियोजना अनुमोदन एवं निगरानी समिति (पीएसएंडएमसी) द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का समापन भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के निदेशक द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल भवन में डीएआरपीजी कार्यालय में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

    October 5, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा प्रदेश की विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों का रहे हैं दौरा

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्वीडन पहुंचा हरियाणा का उच्चस्तरीय डेलीगेशन

    October 14, 2026

    ਉੱਚ-ਪੱਧਰੀ ਰੂਸੀ ਵਫ਼ਦ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने लिया अंगदान का संकल्प

    October 14, 2026

    हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर

    October 14, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.