Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
    • केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
    • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया
    • उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ
    • कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन
    • नई शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु बनाने का दस्तावेज : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
    • कांग्रेस सरकार ने 10 साल में केवल 86 हजार सरकारी नौकरियां जबकि बीजेपी की सरकार में 2 लाख से अधिक नौकरी दी : सीएम नायब सिंह सैनी
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन समृद्ध गाँव योजना का किया शुभारंभ
    National

    केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन समृद्ध गाँव योजना का किया शुभारंभ

    August 25, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में ‘मिशन समृद्ध गाँव’ योजना का शुभारंभ किया। ‘मिशन समृद्ध गाँव’ के माध्यम से गरीबी-मुक्त, रोजगारयुक्त और बुनियादी सुविधाओं से संपन्न गाँवों के निर्माण की दिशा में समग्र एवं एकीकृत मॉडल विकसित करनी की योजना है। यह मिशन विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव समृद्ध, आत्मनिर्भर और गरीबी-मुक्त गाँवों से बनेगा।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस मिशन का उद्देश्य ऐसे मॉडल गाँव विकसित करना है, जहाँ हर परिवार के पास रोजगार या आजीविका का अवसर हो, बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों और लोगों को मजबूरी में पलायन न करना पड़े।

    चयनित क्षेत्रों में पायलट मॉडल

    श्री चौहान ने कहा कि ‘मिशन समृद्ध गाँव’ के तहत मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी और देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक में पायलट मॉडल विकसित किए जाएंगे, जहाँ विभिन्न सरकारी योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से गरीबी-मुक्ति, रोजगार सृजन और समग्र ग्राम विकास को व्यवहार में साकार किया जाएगा तथा सफल मॉडल को बाद में अन्य क्षेत्रों में दोहराया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि मिशन समृद्ध गाँव के तहत चयनित ब्लॉकों में परिवार से लेकर ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर तक समेकित विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रत्येक परिवार की आवश्यकताओं और पात्रता के आधार पर उसे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के अभिसरण के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आजीविका और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी मिशन का हिस्सा बनाया जाएगा।

    श्री चौहान ने कहा कि यह पहल केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास के लिए एक प्रयोगात्मक मॉडल है जिसे सफल होने पर बड़े स्तर पर दोहराया जा सकेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से मिशन समृद्ध गाँव का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा और देश के सामने ग्रामीण विकास का एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया जा सकेगा। श्री चौहान ने कहा, “लोगों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का मकसद है।” यदि सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू कर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए, तो गरीबी को काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागों, प्रशासन, पंचायती राज संस्थाओं और विभिन्न साझेदार संस्थाओं को मिलकर एक टीम के रूप में काम करना होगा।

    संस्थागत साझेदारी और समन्वय

    मिशन के क्रियान्वयन में ट्रांसफ्राम रुरल इंडिया फाउंडेशन, गेट्स फाउंडेशन, एक्सिस बैंक फाउंडेशन, एचएसबीसी, सिटीबैंक तथा अन्य साझेदार संस्थाओं के सहयोग और सुझावों का स्वागत करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सरकार, पंचायती राज संस्थाओं, नागरिक समाज संगठनों और निजी क्षेत्र के बीच प्रभावी समन्वय से ग्रामीण विकास को नई गति दी जा सकती है।

    महिला किसानों और ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी

    मिशन के तहत महिला किसानों की पहचान, उन्हें कृषि संबंधी सलाह और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    श्री चौहान ने ‘लखपति दीदी’ अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि जब ग्रामीण महिलाओं ने अपने जैसी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होते देखा, तो उनमें भी आगे बढ़ने का विश्वास और उत्साह पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे सफल मॉडलों को सामने लाकर अन्य गाँवों में भी दोहराया जाएगा।

    समेकित कृषि और विविध आजीविका पर जोर

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि छोटे और सीमित कृषि जोत वाले किसानों की आय बढ़ाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना जरूरी है। किसानों को केवल अनाज उत्पादन तक सीमित न रखते हुए फल एवं सब्जी उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन जैसी विविध गतिविधियों से जोड़ना होगा।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वेयरहाउस, खाद्य प्रसंस्करण और उत्पादन आधारित गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को केवल कच्ची उपज बेचने के बजाय मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार कर बाजार तक पहुँचाने से उनकी आय और स्थानीय स्तर पर रोजगार दोनों बढ़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

    August 29, 2026

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.