कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नायब सैनी हरियाणा के सिखों से माफी मांगे, पाल्की साहब पर हमला करवाने को लेकर , गुरसिमरत मंड औऱ बेटे की गिरफ़्तारी 24 घंटे में होनी चाहिए
13 अगस्त का दिन ऐसा दिन है जो निर्दयी और काले दिन के तौर पर नायब सरकार में जोडा जाएगा
नायब सैनी के आदेश पर अंबाला में SGPC और सिख समुदाय के लोगों पर लाठीचार्ज किया गया बल प्रयोग किया गया यह निंदनीय है
जिस बस में श्री गुरू ग्रंथ साहिब थे उस बस को भी नायब सैनी कि पुलिस ने नष्ट किया
इस सबके पीछे क्या कारण था क्या वे उग्रवादी थे उनका साफ कहना था कि भाजपा नेता गुरसिमरत मंड और उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी
रणदीप ने कहा क्या सिख संगत और जगदीश सिंह झींडा उग्रवादी है
रणदीप सुरजेवाला ने इस कार्रवाई पर कई सवाल उठाए
लाठीचार्ज से पहले बातचीत हुई वे धरना उठा रहे थे लेकिन उससे पहले लाठी बरसा दी गई
असल कारण मंड औऱ उनके बेटे को बचाना है
भाजपा हरियाणा के सिखों से नफरत कर रही है क्योंकि उन्होने अलग HSGPC ले ली — रणदीप सुरजेवाला
2005 में हमने यह कहा था पंजाब से अलग हुए प्रातों की SGPC अलग से बनेगी हमने घोषणा पत्र में भी वायदा किया
हमने इसके लिए सिख कन्वेशन बुलाई 6 जुलाई 2014 को और 11 जुलाई 2014 को हमने हरियाणा गुरूद्वारा एक्ट पास कर दिया इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया और भाजपा अकाली ने इसका विरोध किया
18 जुलाई 2014 को इस कानून को वापस लेने कि बात BJP ने गृह मंत्रालय को कहा इसके बाद कोर्ट में इसे चुनौती दी और फैसला हमारे पक्ष में आया तब से ये लोग सिख लोगों से नफरत करते है
हरियाणा की मनीषा हत्या मामले में सीबीआई की तरफ से क्लोज़र रिपोर्ट देकर आत्महत्या बताने पर सुरजेवाला का बयान
हरियाणा की उड़ान बनना चाहती थी मनीषा आत्महत्या नही करना चाहती थी
—
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गुरुग्राम में आज दिए बयान पर सुरजेवाला ने कहा यह उनका आंतरिक मामला है
लेकिन कहना चाहूंगा बड़ो का अपमान करना बीजेपी की आदत बन जाती है
राव इंद्रजीत को बीजेपी पचा नही पा रही ऐसा लग रहा है
हमारे उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते है मगर केंद्रीय मंत्री के साथ ऐसे हालात है तो आम लोगो के साथ क्या होगा?
—
उत्तराखंड शुद्धिकरण पर सुरजेवाला ने कहा बाबा भीम राव अम्बेडकर , गांधी जी छुवा छूत के खिलाफ लड़े
दलित भाइयों को शुद्र और अशुद्र के तौर पर देखा जाता है
संविधान में तो गांधी जी नेहरू जी और अम्बेडकर ने ने खत्म कर दिया लेकिन खड़गे साहब के दलित समाज से आते है
यह बीजेपी का छुवाछुत का छधुन्दर दिखाता है
प्रधानमंत्री और ग्रह मंत्री यह बताएं कब उन लोगो को जेल में बन्द करेंगे
हिंदुस्तान के विपक्ष के नेता के साथ छुवाछुत किया जाता है तो आम लोगो के साथ क्या व्यवहार होगा ? गुजरात मे पेड़ से बांधकर दलित भाईयो की चमड़ी निकाल दी गई
वह जान लें की दलित विरोधी मानसिकता उनके अंदर है
—–
*मेलोनी विवाद , राहुल गांधी के बयान पर बोले सुरजेवाला*
*जो उत्तरखंड में हुआ उसपर पर्दा डालने के लिए उल जलूल बातें कर रहे है*
विदेश नीति फ़ोटो ओर जफ्फी नीति नही हो सकती , फ़ोटो और चुटकलों के आधार पर विदेश नीति नही चल सकती


