कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे. राजा वड़िंग के 2 अक्टूबर को इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने यह जिम्मेदारी परगट सिंह को सौंपी है कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पार्टी की प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी संभालेंगे. परगट सिंह जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक हैं और पूर्व ओलंपियन भी रह चुके हैं. इससे पहले इसके लिए विजय इंदर सिंगला सबसे आगे बताए जा रहे थे.
राजा वड़िंग ने 2 अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कांग्रेस ने परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया. कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि पंजाब में चुनाव से जुड़े अलग-अलग कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष और चेयरपर्सन एवं को-चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे
खेल के मैदान में भी परगट सिंह की पहचान रही है. उन्होंने भारत का लगातार तीन ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया. वह 1988 के सियोल, 1992 के बार्सिलोना और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में खेले. बार्सिलोना और अटलांटा ओलंपिक में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की थी. अटलांटा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में वह भारत के ध्वजवाहक भी रहे थे. हॉकी में वह फुल-बैक और डिफेंडर के तौर पर खेलते थे. फिलहाल परगट सिंह कांग्रेस विधायक हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं. वह खेल, शासन, किसानों से जुड़े मुद्दों और पंजाब से जुड़े अन्य मामलों पर अपनी बात रखते रहे हैं. अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है


