Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल
    Haryana

    कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल

    July 15, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने कहा कि 17 जुलाई को हरियाणा का जींद देश के विकास इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नई रेल सेवा का शुभारंभ नहीं, बल्कि विकसित भारत, हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का ऐतिहासिक प्रतीक होगा।

    जींद के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब भारत समाधान प्रस्तुत कर रहा है। हाइड्रोजन आधारित रेल परिवहन स्वच्छ ऊर्जा के नए युग की शुरुआत करेगा तथा कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है और हाइड्रोजन ट्रेन उसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव मिलना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार प्रदेश को राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं का केंद्र बना रही हैं। जींद अब केवल हरियाणा का एक जिला नहीं रहेगा, बल्कि ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक रेलवे तकनीक की राष्ट्रीय पहचान बनेगा।

    पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने तकनीक के माध्यम से सुशासन की नई परिभाषा स्थापित की है। आज देश में दो हजार से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 300 से अधिक सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका लगभग समाप्त हुई है तथा पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, आधार और मोबाइल के समन्वय ने सरकारी व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है तथा भारत का यूपीआई मॉडल आज पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बन चुका है।

    सुनीता दुग्गल ने कहा कि ‘वन नेशन, वन टैक्स’ के रूप में लागू वस्तु एवं सेवा कर (GST) स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में शामिल है। जून 2026 में लगभग 1.89 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह इस बात का संकेत है कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की है, जबकि परिवार पहचान पत्र (PPP) जैसी व्यवस्था ने पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था स्थापित हुई है। वर्षों से चली आ रही सिफारिश और भ्रष्टाचार की संस्कृति समाप्त हुई है तथा हजारों युवाओं को केवल उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं। यही सुशासन का वास्तविक मॉडल है।

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस के शासन की पहचान घोटाले, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और नीतिगत ठहराव रही है, जबकि भाजपा सरकार की पहचान पारदर्शी प्रशासन, तकनीक आधारित सुशासन, गरीब कल्याण, मजबूत अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ राष्ट्रीय सुरक्षा है। आज भारत रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के बाद अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भारत की वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की नई पहचान बनेगी। जींद से प्रारंभ होने वाला यह ऐतिहासिक सफर हरियाणा को राष्ट्रीय विकास के मानचित्र पर नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, संदीप आजाद, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, पूर्व चेयरमैन रंजीता मेहता, जिला महामंत्री डॉ. पुष्पा तायल, चेयरमैन अनुराधा सैनी, डिप्टी स्पीकर के मीडिया कोऑर्डिनेटर सन्नी मग्गू, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, राजवीर रोहिल्ला, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी, आईटी प्रमुख विकास श्योकंद सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.