Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र
    • प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी
    • बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला
    • देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली
    • स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर
    • स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक, व्यवस्थाओं की करी समीक्षा
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का बयान 25 सितंबर को स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए
    Haryana

    इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का बयान 25 सितंबर को स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे, सरकार में दम है तो रोक कर दिखाए

    June 15, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ऐसे एक तरफा फैसला करते थे, लेकिन प्रजातंत्र में जनता से पूछ कर फैसले किए जाते हैं। जनता के नुकसान और फायदे के आकलन के बाद ऐसे आदेश जारी होने चाहिए। इस तरह का एक तरफा फैसला लोकतंत्र का गला घोटना हैं। इस आदेश को जारी करने के बाद सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। एक तरफ बीजेपी की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पूरे प्रदेश के दौरे का प्रोग्राम बनाया है। वही खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी कैबिनेट के कई सदस्य पूरे लाव लश्कर के साथ आजकल पंजाब में चुनावी प्रचार पर है। हरियाणा में राजनीतिक दलों पर धरना प्रदर्शन रैलियों पर रोक लगाकर खुद प्रचार कर रहे हैं। हिसार जिले के चैनत गांव में सैकड़ों लोग पानी के लिए धरना दे रहे हैं। सरकार ने बिना पूछे खेतों में से पाइपलाइन बिछा दी लेकिन गांव को पानी नहीं दिया। हम सरकार को खुला चैलेंज देते हैं कि 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली करेंगे जिसमें लाखों की संख्या में लोग आएंगे। किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाएं। तब हम बताएंगे कि लोकतंत्र क्या होता है। सरकार अजीब तरह की रोक लगाकर किसानों और व्यापारियों को भी परेशान कर रही है। अब किसानों और व्यापारियों को 200 लीटर से ज्यादा का डीजल नहीं मिलेगा। जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ी परेशानी होगी। सरकार ने पहले भी एक तरफा फरमान जारी किए हैं। लेकिन इनेलो के दबाव में उन्हें वापस भी लिया है। इससे पहले सरकार ने बुढ़ापा पेंशन पर रोक, गेहूं खरीद पर अलग-अलग शर्तें लागू करना जैसी पाबंदियां लगाई थी। बीजेपी सरकार आज दिखावे में ज्यादा विश्वास कर रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने साइकिल पर चलना शुरू किया। यह ड्रामा सिर्फ एक दिन ही चला। एक मंत्री ने 5 से 6 साइकिल खरीदी। एक साइकिल की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए थी। इस पर सारा खर्च जनता के पैसे का हुआ।
    सरकार एक तरफ कहती है कि जनता सोना ना खरीदे। हमारे सदियों पुरानी परंपरा है की बेटी की शादी में सोना दिया जाता है।
    इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सतबीर सैनी, करण चौटाला और कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मलहान प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।
    अभय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि इस बार जनगणना का जो कार्य जारी है। जनगणना में सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की गिनती तो कर रही है। लेकिन सरकार ने साजिश के तहत ओबीसी के कॉलम को समाप्त कर दिया है। जबकि सरकार जाति जनगणना की बात करती है।
    मुख्यमंत्री का सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ ‘‘भारत भाग्य विधाता’’ फिल्म देखने पर भी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पूरी तरीके से वेले हैं। इसलिए उन्होंने अभिनेत्री कंगना के साथ उनकी फिल्म देखी। कंगना रनौत देश की सबसे विवादित सांसद है। कंगना यह सब अपनी फिल्म के ऊपर टैक्स माफ करवाने के लिए कर रही है। क्योंकि उत्तर भारत में फिल्मों से सबसे ज्यादा टैक्स हरियाणा में मिलता है।
    राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार आज हरियाणा में कानून व्यवस्था खराब है। पहले पंजाब नशे के मामले में नंबर वन था लेकिन अब हरियाणा नंबर वन होता जा रहा है। जनता प्रदर्शन भी करती है लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं होता। सबसे ज्यादा अपराध मुख्यमंत्री नायब सैनी के जिले में हो रहा है सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
    मोदी सरकार के 12 साल होने पर अभय सिंह चौटाला ने उठाए सवाल। सरकार एक तरफ तो 12 साल पूरे होने का जश्न मना रही है प्रधानमंत्री कहते हैं की जनता सफर कम करें । वर्क फ्रॉम होम करें। लेकिन मोदी खुद हवाई जहाज लेकर तीसरे दिन विदेश में जा रहे हैं। पीएम के दौरे पर जनता का करोड़ों रुपए खर्च होता है। यह पैसा जनता के हित में खर्च हो तो अच्छा है।
    अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना। आज हरियाणा की जनता एक तरफ बीजेपी की गलत नीतियों से परेशान है। वहीं कांग्रेस के बीजेपी प्रेम से भी परेशान है। कांग्रेस का बीजेपी के पक्ष में प्रेम, प्रदेश को कमजोर कर रहा है। 2028 में राज्यसभा का चुनाव है देखना उसमें कांग्रेस के हक में 8 विधायक भी नहीं बचेंगे।
    अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मानसून सर पर आ चुका है। लेकिन प्रदेश में बरसात की पानी निकासी चैनल की सफाई नहीं हुई है। मेरे हल्के डबवाली में ड्रेन नंबर 6 टूटी पड़ी है। जगह-जगह गंदगी रुकी है, अधिकारियों ने कागज में ड्रेन को साफ कर पैसा डकार लिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला

    July 16, 2026

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

    July 16, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.